Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Australia MP Helen Haines को SUV ने मारी टक्कर, PM Albanese बोले यह हादसा नहीं

    12 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि एक कार चालक ने संभवत: जानबूझकर अपनी गाड़ी से एक सांसद को टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के बयान के अनुसार, विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में 65 वर्षीय सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर एक ‘टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी’ (कार) ने टक्कर मार दी।अल्बनीज ने कहा कि राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक टीम घटना की जांच कर रही है। उन्होंने ‘आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन’ से कहा, ‘‘यह दुर्घटना नहीं है। जान पड़ता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया।हमें नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया।’’ अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद एक राहगीर ने संबंधित कार चालक को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया। टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया।इसने बताया कि हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जो पहली बार 2019 में संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं। इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में सांसदों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है, जहां राजनीतिक नेता आम जनता के लिए हमेशा आसानी से उपलब्ध रहे हैं और आमतौर पर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के अपने कामकाज के लिए आते-जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia Missile Attack: सहयोगी देशों से नहीं मिली हमले की खुफिया जानकारी, बोले Volodymyr Zelenskyy
    Next Article
    West Asia में अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह, सुरक्षा परामर्श जारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment