Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर गाना गाया, VIDEO:मध्य प्रदेश के हरनाम सिंह बोले-शंकराचार्य का पद बहुत बड़ा; 152K फालोवर्स

    5 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला पूरे देश में गूंज रहा है। माघ मेला में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए बवाल के बाद से यह मामला सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। हर कोई अपने स्तर से समर्थन और विरोध में उतरा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस केस पर गाने तक बन गए हैं। शंकराचार्य केस में हरनाम सिंह नरवरिया का एक गाना सामने आया है। गाने के बोल हैं …पावन संगम तट पर गंगा साधु संतों का अपमान, नहीं सहेगा नहीं सहेगा नहीं सहेगा हिंदुस्तान। धक्का मारे जटा उखाड़े शिखा पकड़कर खींचा है, जिन संतो ने सत्य सनातन युगों-युगों से सींचा है। हरनाम सिंह नरवरिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि वे शंकरावार्य अवि मुक्तेश्वरानंद से मिले नहीं हैं लेकिन उनके भक्त हैं, उनमें आस्था रखते हैं। वे कहते हैं शंकराचार्य का पद अपने आप में बहुत बड़ा पद है। मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं हरनाम सिंह नरवरिया शंकराचार्य के अपमान को लेकर गाना बनाने वाले हरनाम सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश के शिवपुर के रहने वाले हैं। खेती किसानी के साथ वह एक गायक भी हैं। हरनाम सिंह बताते हैं कि वह किसी के लिए गीत गाने के रुपए नहीं लेते।जब लोगों को गाने पसंद आते हैं तो फोन पर और मैसेज से बधाइयां देते हैं। यू-ट्यूब पर 152K फालोवर्स हरनाम सिंह उर्फ शिवम कवि बुंदेली के यूट्यूब पर 152K फॉलोअर्स हैं। इंस्ट्राग्राम पर एक लाख फॉलोअर्स हैं जबकि फेसबुक पेज डैशबोर्ड पर चार लाख लोग जुड़े हैं। हरनाम सिंह ने अब तक यूट्यूब पर 3033 वीडियो अपलोड किए हैं। जिन्हें 5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। योगी, शिवराज के लिए गाना गा चुके हैं हरनाम सिंह नरवरिया ने बताया- वह पहले सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं के लिए गाना गा चुके हैं। ये सारे गीत सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए गए हैं। उन्होंने कहा- बहुत सारे नेता उन्हें अपने पास बुलाकर गीत बनवाते हैं। हरनाम सिंह अपने गीतों के जरिये सत्ता और विपक्ष दोनों पर ही तंज कसते हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिठूर महोत्सव में महिला सिंगर का हाथ पकड़कर खींचा, VIDEO:गोपाल एम तिवारी के गानों पर झूमे दर्शक, आखिरी दिन म्यूजिक कॉन्सर्ट
    Next Article
    साक्षी महाराज ने जातिवाद के आरोपों पर दी सफाई:उन्नाव में कहा- मैं सर्व समाज की राजनीति करता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment