Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 4 गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में इटली मेड पिस्टल और तमंचों के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी इलाके में अवैध असलहों की डिलीवरी देने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना शनिवार रात की है। बुढ़ाना पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक अवैध हथियारों की सप्लाई के इरादे से बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर एचपी गैस गोदाम के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक इटली निर्मित .32 बोर की पिस्तौल, तीन अवैध तमंचे (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आर्यन पुत्र बिल्लू (निवासी टांडा माजरा), अनस पुत्र अलाउद्दीन (निवासी कबीरपुर), सुहैल राणा पुत्र जुल्फिकार (निवासी जौला) और वंश पाल पुत्र संजीव कुमार (निवासी अलीपुर अटेरना) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाहर से सस्ते दामों पर अवैध हथियार खरीदते थे और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी आर्यन का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ बुढ़ाना थाने में गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और सामूहिक दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरे मामले में बुढ़ाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब उनके नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड परीक्षा में 2,956 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर:दूसरे दिन लखीमपुर में सख्त सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
    Next Article
    मैनपुरी में होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे तीन युवक घायल:जिला अस्पताल में भर्ती, ई-रिक्शे से बाइक टकराने पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment