Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड परीक्षा में 2,956 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर:दूसरे दिन लखीमपुर में सख्त सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 के तहत दूसरे दिन शनिवार को परीक्षा संपन्न हुई। जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 13,056 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,100 ने परीक्षा दी, जबकि 2,956 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहे, वहीं स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर मुस्तैदी से तैनात थे। जिलाधिकारी ने कृषक समाज इंटर कॉलेज, डीएस कॉलेज, वाईडी कॉलेज और पीके इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पहली पाली में कुल 6,528 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,990 उपस्थित हुए और 1,538 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5,110 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,418 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने सूचित किया है कि 27 अप्रैल को भी जनपद के 16 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2027 चुनाव योगी के नेतृत्व में जीतेगी भाजपा:कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने फिरोजाबाद में किया दावा
    Next Article
    अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 4 गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में इटली मेड पिस्टल और तमंचों के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment