Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध प्लाटिंग पर चला GDA का बुलडोजर:11.5 एकड़ जमीन मुक्त कराई गई; नहीं दिखा सके तलपट मानचित्र

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग पर गुरुवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) का बुलडोजर चला। टीम ने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया और लगभग 11.5 एकड़ जमीन को मुक्त कराया। GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन का कहना है कि अनियोजित विकास नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि मतौनी गांव में अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। इसको लेकर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची तो शिकायत सही पायी गई। वहां पर सत्येंद्र निषाद की ओर से 10 एकड़ भूमि पर तो कोमल चौधरी द्वारा बहरामपुर में 1.5 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की गई थी। दोनों से प्राधिकरण की टीम ने तलपट मानचित्र मांगा लेकिन किसी की ओर से प्रस्तुत नहीं किया जा सका। तलपट मानचित्र प्रस्तुत न करने पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया। बुलडोजर चलाकर वहां चिह्नांकन के लिए बनाई गई बाउंड्री को तोड़ दिया गया। प्लाटिंग करने वालों ने इसका विरोध करना चाहा लेकिन वहां मौजूद प्रवर्तन दल के जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। प्राधिकरण की टीम ने उनके सामने ही प्लाटिंग तोड़ दी। दोनों को चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में इस तरह से अवैध प्लाटिंग न करें। बुधवार को भी हुई थी कार्रवाई GDA की ओर से बुधवार को भी अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की थी। टीम ने चिलुआताल क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया था। महेसरा मछली मंडी के पास जंगल बेनीमाधव में विनोद कुमार राणा की ओर से 3 एकड़ में की गई प्लाटिंग तथा ग्राम चिउटहा में दया साहनी की ओर से एक एकड़ में की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया था। यहां भी बिना तलपट मानचित्र पास कराए प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई की निष्पक्षता पर उठ रहे सवाल GDA की ओर से अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई तो की जा रही है लेकिन समय-समय पर इसकी निष्पक्षता को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इन प्लाटिंग के आसपास कई और प्लाटिंग भी हो रही है, लेकिन वहां प्राधिकरण की टीम नहीं पहुंच रही है। कई बार मेन रोड से सटी प्लाटिंग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का जंगल में फंदे से लटकता मिला शव:एक दिन से लापता था, परिजन कर रहे थे तलाश
    Next Article
    कासगंज में जलवायु परिवर्तन कार्यशाला आयोजित:प्रभागीय वनाधिकारी ने स्थानीय प्रभावों और अनुशंसित उपायों की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment