Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध प्रवासियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी, Donald Trump ने अपनी निर्वासन नीति का किया बचाव

    1 hour ago

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन संबंधी अपनी नीति को बेहद सख्त बताते हुए इसमें बदलाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ समझौता करने की संभावना जताने के बाद सोमवार को अपने प्रशासन की निर्वासन नीति का बचाव किया और कहा कि वह ऐसे किसी भी आव्रजन समझौते के खिलाफ हैं, जिसमें अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को ‘‘आम माफी’’ देने का प्रावधान हो। ट्रंप की यह टिप्पणी गृह मंत्री मार्कवेन मुलिन के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने सोमवार को कहा था कि उन्हें आव्रजन नीति पर मिलकर काम करने के इच्छुक डेमोक्रेटिक नेताओं के फोन आ रहे हैं, लेकिन वह ऐसे किसी भी समझौते के सख्त खिलाफ हैं, जिसमें अवैध प्रवासियों को आम माफी देने का प्रावधान हो। मध्यावधि चुनावों से यह साफ हो गया कि मतदाता प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों और उन्हें लागू करने के तरीकों से नाखुश हैं।हालांकि, ट्रंप और मुलिन की टिप्पणियों से चुनाव के बाद प्रशासन के विरोधाभासी संदेश सामने आए। इससे यह भी साफ होता है कि डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाली नयी कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के लिए आव्रजन के मुद्दे पर कोई आम सहमति बनाना कितना मुश्किल होगा। आव्रजन का विषय लंबे समय से ‘कांग्रेस’ के सामने सबसे जटिल मुद्दों में से एक रहा है।देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों को अपनी कानूनी स्थिति नियमित करने का रास्ता देने वाले किसी भी समझौते को अक्सर आव्रजन विरोधी आलोचक ‘आम माफी’ का नाम दे देते हैं, लेकिन इसके समर्थकों का कहना है कि जो लोग वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं, जिन्होंने यहां काम किया है और अपने परिवार बसाए हैं, उन्हें भी अपनी स्थिति कानूनी रूप से मजबूत बनाने का अवसर मिलना चाहिए। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में पत्रकारों से कहा, ‘‘कोई रियायत नहीं दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने पूछा था कि क्या छूट मिलेगी? नहीं, क्योंकि वे यहां आए थे और उन्हें कानून के बारे में पता था।’’ ट्रंप ने अपने प्रशासन की ‘निर्वासन’ नीति का बचाव करते हुए इसे ‘‘बेहद मजबूत’’ बताया।जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने आव्रजन नीति में बदलाव को लेकर अपने नए ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ स्टीफन मिलर से बात की है, तो ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कोई बात नहीं की है। मिलर उनके आव्रजन संबंधी सख्त कदमों के प्रमुख रणनीतिकार रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मेरी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि ध्यान ‘‘सबसे खतरनाक अपराधियों’’ को देश से बाहर निकालने पर रहेगा।इसके विपरीत, रविवार को प्रसारित ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम के दौरान अपने साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे ‘‘हत्यारों’’ और ‘‘मादक पदार्थों के तस्करों’’ को निर्वासित किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने ऐसे समझौते की संभावना से इनकार भी नहीं किया था, जिसके तहत अन्य लोगों को अमेरिका में रहने की अनुमति मिल सके। ट्रंप ने आव्रजन पर सख्ती करने के वादे के साथ दोबारा सत्ता हासिल की थी।उनके दूसरे कार्यकाल के पहले दो वर्ष में प्रवासियों की गिरफ्तारियों में तेजी से वृद्धि हुई। इनमें अमेरिका के बड़े शहरों में की गई हाई-प्रोफाइल कार्रवाइयां भी शामिल थीं, जिनमें कई बार हिंसा भी हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी Senate ने Data Center और ऊर्जा परियोजनाओं की मंजूरी तेज करने वाला बिल आगे बढ़ाया
    Next Article
    Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण को US Supreme Court की मंजूरी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment