Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह आज:114 मेधावी छात्रों को मिलेंगे 120 पदक, राजस्थान के शिल्पकार भग्गालाल कुम्हार को डी.लिट्. की मानद उपाधि

    2 hours ago

    1

    0

    डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद सभागार में रिहर्सल और तैयारियों का जायजा लिया गया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों, भावी योजनाओं और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। समारोह में 114 मेधावी विद्यार्थियों को 120 पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कुलपति दीक्षोपदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और नैतिक मूल्यों का संदेश देंगे। वहीं राजस्थान के प्रसिद्ध मिट्टी शिल्पकार भग्गालाल कुम्हार को टेराकोटा कला में योगदान के लिए डी.लिट्. की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। समाज और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए एक विभूति को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के चार उत्कृष्ट शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मान मिलेगा। समारोह में शिक्षकों की शोध पुस्तकों के साथ विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिका अभिव्यक्ति, वार्षिक प्रतिवेदन, ग्राम प्रभा सहित अन्य पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। डिजिटल होगा विश्वविद्यालय का रिकॉर्ड कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की जिओ टैगिंग और मैपिंग कराई जा रही है। सभी संस्थाओं का एकीकृत डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों की उपाधियां और अंकपत्र डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे उन्हें कहीं से भी दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा होगी। विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए गांवों को गोद लेने के साथ प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अभियान चला रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंच से सम्मानित किया जाएगा। बच्चों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के बच्चे 'पर्यावरण संरक्षण' पर संदेशप्रद गीत प्रस्तुत करेंगे। पीएम श्री विद्यालय, मुमताज नगर के बच्चों की विशेष संगीतमय प्रस्तुति भी होगी। इसका अंतिम रिहर्सल मंच पर पूरा कर लिया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीनेत (आईआरएस), अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेतु निगम ने रायबरेली DM के आदेशों की अनदेखी की:मुंशीगंज-डलमऊ फ्लाईओवर की सर्विस रोड अधूरी, गिट्टी पर चलने को मजबूर लोग
    Next Article
    उन्नाव में गंगाघाट में गांजा बिक्री का VIDEO:खुलेआम नशे के कारोबार का आरोप; पुलिस की निगरानी पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment