Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेतु निगम ने रायबरेली DM के आदेशों की अनदेखी की:मुंशीगंज-डलमऊ फ्लाईओवर की सर्विस रोड अधूरी, गिट्टी पर चलने को मजबूर लोग

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड का काम पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश के करीब दो महीने बाद भी सेतु निगम ने सर्विस लेन पर डामरीकरण नहीं कराया है। सड़क पर सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। बिखरी गिट्टी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को भी इस रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण के चलते पहले ही यातायात प्रभावित है, ऐसे में अधूरी सर्विस रोड ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर सर्विस रोड का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर डामर नहीं बिछाए जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है और धूल के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। दो महीने पहले डीएम ने दिए थे निर्देश स्थानीय लोगों के मुताबिक, फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सर्विस लेन की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन के संज्ञान में मामला पहुंचा था। इसके बाद जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने करीब दो महीने पहले कार्यदाई संस्था को सर्विस लेन तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि निर्देश के बावजूद मौके पर काम पूरा नहीं कराया गया। सर्विस रोड पर गिट्टी तो डाल दी गई, लेकिन अब तक डामर की परत नहीं बिछाई गई है। इससे लोगों को रोजाना इसी उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। गिट्टी पर फिसल रहे दोपहिया वाहन सर्विस लेन पर बिखरी गिट्टी दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल और स्कूटी के टायर गिट्टी पर फिसल जाते हैं, जिससे चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साइकिल सवारों के लिए भी रास्ता मुश्किल हो गया है। इसके अलावा वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ने से आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। फ्लाईओवर के नीचे सड़क की हालत खराब निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बनाई जा रही सर्विस रोड पर पक्की सड़क के बजाय फिलहाल गिट्टी पड़ी हुई है। राहगीरों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए सर्विस रोड को बेहतर स्थिति में रखना जरूरी है। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक निरीक्षण और निर्देश के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों ने जल्द डामरीकरण की मांग की स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और सेतु निगम से सर्विस लेन का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गिट्टी हटाकर सड़क पर डामर बिछाया जाए, ताकि वाहनों और राहगीरों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क को ठीक नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मौके का दोबारा निरीक्षण कर काम की प्रगति की निगरानी करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक के हॉस्पिटल में लापरवाही से मरीज की मौत:बुजुर्ग पर एक्सरे मशीन गिरने से हुई मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article
    अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह आज:114 मेधावी छात्रों को मिलेंगे 120 पदक, राजस्थान के शिल्पकार भग्गालाल कुम्हार को डी.लिट्. की मानद उपाधि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment