Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध यूनिवर्सिटी में बैड टच की जांच रिटायर्ड जज करेंगे:3 महीने में देनी होगी रिपोर्ट, फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट की छात्राओं ने की थी शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में छात्राओं की ओर से लगाए गए बैड टच के आरोपों की जांच अब रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी। यह आरोप अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित प्रोफेसर विनोद श्रीवास्तव पर लगे हैं। शिकायत करने वाली छात्राएं फाइन आर्ट्स विभाग की हैं। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर पहले इस विभाग के समन्वयक भी रह चुके हैं। आरोप है कि घटना फाइन आर्ट्स विभाग में हुई थी। आंतरिक जांच के बाद हुए थे निलंबित छात्राओं की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले आंतरिक कमेटी से जांच कराई थी। कमेटी ने प्रोफेसर से उनका पक्ष भी लिया था। रिपोर्ट आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। साथ ही उन्हें एमबीए संकाय से संबद्ध कर दिया गया था। अब मामले की आगे जांच के लिए नई कमेटी बनाई गई है। प्रोफेसर बोले- साजिश के तहत फंसाया जा रहा निलंबित प्रोफेसर विनोद श्रीवास्तव ने आरोपों को साजिश बताया है। उनका कहना है कि एक पूर्व छात्रा ने विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों को ई-मेल किया है। इसमें कथित तौर पर आरोप लगाया गया है कि कुछ शिक्षक उस पर प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत करने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कमेटी में रिटायर्ड जज अनिरुद्ध सिंह और विश्वविद्यालय की प्रोफेसर तुहिना वर्मा शामिल हैं। निष्पक्ष जांच के लिए बाहरी सदस्यों को भी रखा गया है। कमेटी छात्राओं की शिकायतों और उनसे जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:बुलंदशहर में कई जगह मिले चोट के निशान, मेहरबानपुरा का रहने वाला था युवक
    Next Article
    फैजुल्लागंज में सामुदायिक रसोई शुरू:बाढ़ पीड़ित 200 परिवारों को मिलेगा दो वक्त का भोजन,आपदा में सेवा का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment