Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या एसएसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया:एससी-एसटी एक्ट के फरार आरोपी महेंद्र यादव की तलाश तेज

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी महेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। महेंद्र यादव पिछले छह माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र से संबंधित है। खण्डासा थाना क्षेत्र के कौराह गांव निवासी राजकुमार पासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त 2025 की शाम को कुमारगंज थाना क्षेत्र के धगापुर परे पाण्डेय गांव निवासी वंशराज यादव के मवेशियों ने उनके खेत में धान चर लिया था। राजकुमार पासी जब इसकी शिकायत करने धगापुर गांव गए, तो वहां विवाद बढ़ गया। राजकुमार के अनुसार, वंशराज यादव, उनके बेटे महेंद्र यादव और आकाश, तथा पड़ोसी महेश पुत्र गंगाराम ने उन्हें, उनके पिता, भाई अजय, मां रामादेवी और बहन कंचन को जातिसूचक गालियां दीं और लाठी-डंडों से पीटा। इस मारपीट में राजकुमार की मां, बहन और भाई के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले सीएचसी खण्डासा ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, अयोध्या रेफर कर दिया गया। राजकुमार पासी की लिखित तहरीर पर पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से महेंद्र यादव फरार है और कुमारगंज पुलिस उसे छह माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी कारण एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने महेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। महेंद्र यादव पुत्र वंशराज यादव धगापुर, कुमारगंज का मूल निवासी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ के धाम में आज महिलाओं की VIP लाइन:महिला दिवस पर मंदिर न्यास ने लिया फैसला, गेट नं-4B से दिलाई एंट्री
    Next Article
    नेपाली महिला की मौत का राज CDR में छिपा:प्रयागराज में चौथे दिन भी पुलिस इंतजार में, कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment