Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाली महिला की मौत का राज CDR में छिपा:प्रयागराज में चौथे दिन भी पुलिस इंतजार में, कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कैंट में रहस्यमय हाल में फंदे पर लटकी मिली नेपाली महिला की मौत का राज उसके मोबाइल की सीडीआर में छिपा है। यह दावा प्रयागराज पुलिस का है लेकिन घटना के चौथे दिन भी सीडीआर नहीं निकलवाई जा सकी है। हाल यह है कि अब तक उसके घरवालों का भी पता नहीं लगाया जा सका है। इस घटना में महिला को जानने वाला सिर्फ एक व्यक्ति अब तक सामने आया है, जो उसका लिव इन पार्टनर प्रियांशु तिवारी है। सोरांव का रहने वाला प्रियांशु दो साल से महिला के साथ रिलेशन में था। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि जब उससे पुलिस ने महिला के घरवालों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। 33 साल की किरण चौधरी चार मार्च की रात 12 बजे के करीब कैंट के मऊ कछार मोहल्ले के किराये के कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। यहां वह लिव इन पार्टनर के साथ 17 फरवरी को आई थी। मोबाइल अब तक बरामद नहीं महिला का मोबाइल अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस को उसके लिव इन पार्टनर ने बताया कि महिला का मोबाइल उसका दोस्त लेकर चला गया। फिलहाल पुलिस उस दोस्त के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है। सवाल यह भी है कि आखिर मोबाइल दोस्त क्यों लेकर गया। लिव इन पार्टनर ने बताया है कि वह पहुंचा तो एक दरवाजा भीतर जबकि दूसरा दरवाजा बाहर से बंद था और इसमें ताला भी लगा था। अब सवाल उठता है कि जब महिला की मौत हो गई तो दरवाजे पर ताला किसने लगाया। भाई व दो दोस्तों को लेकर पहुंचा था लिव इन पार्टनर बता दें कि महिला की एक बेटी है, जो कानपुर में रहकर पढ़ाई करती है। यह बात खुद लिव इन पार्टनर ने पुलिस को बताई है। हालांकि वह बेटी का कोई मोबाइल नंबर नहीं बता सका। पुलिस भी बेटी या अन्य किसी घरवाले का पता नहीं लगा पाई। शुक्रवार को ही पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मर्चरी पर उसका लिव इन पार्टनर प्रियांशु तिवारी, उसका भाई व दो अन्य युवक ही पहुंचे थे और पोस्टमार्टम के बाद यही चारों शव लेकर रवाना हुए। सीडीआर मिलने पर आगे बढ़ेगी जांच मामले में कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय का कहना है, महिला किन लोगों के संपर्क में थी, इसका पता सीडीआर मिलने के बाद ही चलेगा। सीडीआर के लिए रिक्वेस्ट भेजी गई है। उसके लिव इन पार्टनर को फिलहाल छोड़ा गया है। सीडीआर मिलने के बाद जरूरत पड़ी तो उसे बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या एसएसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया:एससी-एसटी एक्ट के फरार आरोपी महेंद्र यादव की तलाश तेज
    Next Article
    कृष्ण विहार कॉलोनी में होली मिलन समारोह:अबीर-गुलाल, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment