Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के ग्रामीण इलाकों में 1600 स्थानों पर होलिका दहन:पुलिस और वन विभाग रहे अलर्ट, देवगांव और अमानीगंज में निकला जाएगा जुलूस

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार देर शाम पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण अंचलों में करीब 1600 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ ही गांवों में रंग-गुलाल का दौर भी शुरू हो गया और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वन विभाग की टीमें रात भर गश्त करती रहीं, ताकि किसी भी स्थान पर सरकारी लकड़ी या संरक्षित पेड़ों की लकड़ी को होलिका में न डाला जाए। विभागीय अधिकारियों ने पहले ही ग्रामीणों से अपील की थी कि वे सूखी लकड़ी और वैकल्पिक सामग्री का ही उपयोग करें। स्थानीय थानों और पुलिस चौकियों के पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने लोगों से अपील की है कि होली का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से शराब के नशे में वाहन न चलाने की अपील की, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। साथ ही आमजन से कहा गया है कि यदि कहीं भी अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती। मिली जानकारी के अनुसार देवगांव और अमानीगंज क्षेत्रों में जुलूस निकाले जाने की तैयारी है। वर्तमान में रमजान माह भी चल रहा है और ये दोनों क्षेत्र मुस्लिम बहुल माने जाते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है और त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए लगातार गश्त जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में होली खेलते समय 18 वर्षीय युवती की मौत:लड़की की करंट लगने से हुआ हादसा, परिवार में मातम
    Next Article
    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट:उन्नाव के दो गांवों में 8 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment