Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के खुद को आग लगाने का मामला:पत्नी समेत ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, 04 फरवरी की रात हुई थी घटना

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में एक युवक द्वारा खुद को आग लगाने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। वार्ड संख्या 10 निवासी मनोज कुमार मिश्रा की ओर से दर्ज एफआईआर के अनुसार, उनकी शादी 25 फरवरी 2020 को गांव नदवारी निवासी नीतू मिश्रा से हुई थी। मनोज ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष का उनके पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप बढ़ गया, जिसके कारण लगातार विवाद होते रहे। शिकायत में कहा गया है कि पिछले तीन-चार वर्षों से उनकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी और डायल 112 पर कॉल करके उन्हें व उनके परिवार को परेशान करती थी। मनोज का आरोप है कि पत्नी के पिता राजेश मिश्रा, भाई लवकुश मिश्रा, ममता, शांति मिश्रा, रीना मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा और योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग मकान पत्नी के नाम करने का दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के मुताबिक, 04 फरवरी की रात ड्यूटी से घर लौटने पर पत्नी ने गाली-गलौज की और जूते से मारपीट की। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी वजीरगंज ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। युवक का इलाज चला और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे को कार ने मारी टक्कर:कानपुर देहात में होली पर स्कूटी से परिवार के साथ जा रहे थे, तीन लोग घायल
    Next Article
    श्रावस्ती में पानी के फव्वारों के बीच खेली गई होली:शहर से गांव तक गजब उत्साह, कपड़ा फाड़ होली रही आकर्षण का केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment