Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे को कार ने मारी टक्कर:कानपुर देहात में होली पर स्कूटी से परिवार के साथ जा रहे थे, तीन लोग घायल

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में होली के अवसर पर एक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात कार ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के देवर, देवरानी और भतीजा घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुखरायां निवासी सुधीर सचान अपनी पत्नी उपमा सचान और पुत्र शुभ के साथ स्कूटी से होली मिलने जा रहे थे। उपमा सचान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। सुधीर सचान तमिलनाडु में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और होली के लिए तीन दिन पहले ही घर आए थे। उनका पुत्र शुभ पुखरायां के बीकेएलडी स्कूल, अल्लापुर में कक्षा 12 का छात्र है। रास्ते में अज्ञात कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुधीर सचान और उनकी पत्नी उपमा सचान को मामूली चोटें आईं। हालांकि, पुत्र शुभ गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसके कंधे में फ्रैक्चर बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान मौके पर पहुंचीं। उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक विनोद कटियार और पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देवग्नोत्री सहित कई कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शुभ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में दो पक्ष भिड़े:होली पर रंग डालने को हुआ झगड़ा, दो को अस्पताल में कराया भर्ती
    Next Article
    युवक के खुद को आग लगाने का मामला:पत्नी समेत ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, 04 फरवरी की रात हुई थी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment