Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पानी के फव्वारों के बीच खेली गई होली:शहर से गांव तक गजब उत्साह, कपड़ा फाड़ होली रही आकर्षण का केंद्र

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती में होली का पर्व इस वर्ष पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रंगों की बौछार और उत्सव का माहौल रहा। सुबह से ही युवा, बच्चे और बुजुर्ग होली के रंगों में सराबोर दिखे। शहर के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं। कई स्थानों पर युवाओं ने पारंपरिक 'कपड़ा फाड़ होली' खेली और पानी के फव्वारों के बीच रंगों का आनंद लिया। रंग और गुलाल से सराबोर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कुछ स्थानों पर युवाओं ने बिना कपड़ों के भी होली खेली, जो चर्चा का विषय रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की अलग ही छटा देखने को मिली। गांवों में 'होलिया रे टोली' डीजे के साथ एक-दूसरे के घरों पर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाते दिखे। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और बड़ों का आशीर्वाद लिया। पारंपरिक फगुआ गीतों की धुन पर लोग झूमते रहे। कई गांवों में एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लेते होली मिलन समारोह आयोजित हुए, जहाँ मेहमानों के लिए मिष्ठान और ठंडाई का विशेष प्रबंध था। महिलाओं और बच्चों ने भी घरों के आंगन में रंग-गुलाल के साथ होली खेली। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई। पुलिस की गश्त जारी रही और अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हुआ। प्रशासन की सतर्कता और लोगों की समझदारी से जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस त्योहार ने एक बार फिर सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक के खुद को आग लगाने का मामला:पत्नी समेत ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, 04 फरवरी की रात हुई थी घटना
    Next Article
    रायबरेली के घंटाघर चौराहे पर 'कपड़ा फाड़ होली':हजारों युवाओं ने उत्साह से खेली, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment