Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में गाड़ी:पड़ोसी पर रेप के बाद वारदात का शक, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला। शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं था। चोट के गहरे निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद बच्ची का मर्डर किया गया। परिवार वालों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसका घर फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर किया। गुस्साए लोगों को शांत कराया। आरोपी के घर को घेरकर जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान पुलिस को आरोपी पड़ोसी के घर से मिट्टी से सने कपड़े टंगे मिले। फोरेंसिक टीम ने इसे कब्जे में ले लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए… सोमवार शाम को लापता हुई बच्ची, रातभर तलाशते रहे परिजन बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी थी। 5वीं में पढ़ती थी। वह सोमवार शाम बकरी चराने खेत गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। हम लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू कर दी। देर रात खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह खेत में मिट्‌टी खुदी देखी तो शक हुआ उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने बेटी को तलाशने में मदद नहीं की। वो सिर्फ हम लोगों को टरकाती रही। इस वजह से हम लोगों ने बेटी को ढूंढना जारी रखा। देर रात खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह फिर से तलाश में जुटे गए। इस दौरान घर से करीब 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिट्‌टी खुदी हुई देखी। मिट्‌टी हटाई तो लाश मिली उन्होंने बताया कि मिट्‌टी में नमी देखकर साफ पता चल रहा था कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है। हमें शक हुआ। हमने उस जगह गड्‌ढा खोदना शुरू किया। थोड़ी देर में हमने बच्ची की लाश देखी। हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। लाश न्यूड थी, प्राइवेट पार्ट पर खून था युवक ने बताया कि गड्‌ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी। प्राइवेट पार्ट में खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान मिले। परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लाश की हालत देखकर पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। चादर से मौके की घेराबंदी की। फिर लाश को बाहर निकाला। कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया। पुलिस संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अफसर बोले- कई अहम सबूत मिले कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान उन्हें कई अहम सबूत मिले हैं। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा गया है। रेप के आरोपों पर कहा कि रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता पाएंगे। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या: खून से लथपथ होकर 100 मीटर तक भागे, 4 बदमाशों ने चाकू से गोदा गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- बदमाशों ने सीने, सिर और हाथ पर चाकू से वार किए। इसके बाद वे कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। जब उन्हें लगा कि पूर्व पार्षद की मौत हो गई है, तब वहां से भाग गए। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व पार्षद का हत्या से पहले फेसबुक पर आखिरी पोस्ट:लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं
    Next Article
    अयोध्या के नगर पंचायतों में 18 नामित सभासद घोषित:प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश, विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment