Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या की निगरानी AI से होगी:जिले भर में 56 लाख से लगेंगे 1000 स्मार्ट कैमरे, संदिग्ध दिखते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट

    9 hours ago

    1

    0

    रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत व हाईटेक बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। अब अयोध्या की निगरानी अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस कैमरों के जरिए की जाएगी। इन कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों, वस्तुओं और अपराधियों की पहचान कर सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट मिल सकेगा। 56 लाख की लागत से लगेंगे 1000 एआई कैमरे जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 56 लाख रुपये की लागत से एक हजार एआई आधारित कैमरे लगाने की योजना बनाई है। ये कैमरे जिले की सीमाओं, प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करना है। पहले से लगे हैं 8041 सीसीटीवी कैमरे वर्तमान समय में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 8041 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से पुलिस और प्रशासन निगरानी कर रहे हैं। लेकिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए अब एआई तकनीक से लैस कैमरों को जोड़ा जा रहा है, जिससे निगरानी और अधिक प्रभावी हो सकेगी। संदिग्ध वस्तु और गतिविधियों की तुरंत पहचान एआई कैमरों की खासियत यह है कि ये किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की पहचान कर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना भेज सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध वस्तु रखता है तो कैमरा तुरंत उसे चिन्हित कर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर देगा। इससे संभावित घटनाओं को समय रहते रोका जा सकेगा। फेस रिकॉग्निशन से वांटेड अपराधियों की पहचान इन कैमरों में फेस रिकॉग्निशन तकनीक भी होगी। इसके जरिए देश के किसी भी हिस्से का वांटेड अपराधी जैसे ही अयोध्या जिले की सीमा में प्रवेश करेगा, कैमरा उसे पहचानकर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दे देगा। इससे अपराधियों की धरपकड़ में काफी मदद मिलेगी। नाइट विजन से रात में भी रहेगी पैनी नजर एआई कैमरों में नाइट विजन की सुविधा भी होगी, जिससे कम रोशनी या रात के समय भी उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। इससे 24 घंटे प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुपर टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इससे अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कॉमर्शियल सिलिंडर का शॉर्टेज, डोमेस्टिक की डिमांड बढ़ी:अधिकारी बोले- कमी नहीं है, एसोसिएशन ने कहा- केवल बुकिंग नियम बदले
    Next Article
    प्रयागराज में बदला मौसम, धूल और नमी से छाई धुंध:सुबह से आसमान में छाए बादल से बढ़ी गर्माहट, बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment