Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कॉमर्शियल सिलिंडर का शॉर्टेज, डोमेस्टिक की डिमांड बढ़ी:अधिकारी बोले- कमी नहीं है, एसोसिएशन ने कहा- केवल बुकिंग नियम बदले

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का शॉर्टेज हो गया है। इसके बाद डोमेस्टिक सिलिंडर की डिमांड बढ़ गई है। वहीं, गैस बुकिंग के बदले गए नियम की वजह से अब डिलीवरी में डिले होगा। शॉर्टेज पर अधिकारियों का कहना है कि कमी नहीं हुई है। विभूतिखंड गोमतीनगर स्थित एक गैस एजेंसी संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि केवल बुकिंग नियम बदले हैं। अब बुकिंग के बाद मिलने वाले DAC के बिना सिलिंडर की डिलीवरी संभव नहीं होगी। मौजूदा समय में लखनऊ में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की खपत काफी बढ़ गई है। हालात ये हैं कि कई जगहों पर कॉमर्शियल सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया है। वहीं, घरेलू सिलिंडर की डिलीवरी भी अब बुकिंग के लगभग 25 दिन बाद ही हो पाएगी। बुकिंग के नियम में हुआ बदलाव, रोक नहीं उत्तर प्रदेश कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियम में बदलाव किया गया है। अब सिंगल सिलिंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ता 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं कर सकेंगे, जबकि डबल सिलिंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 25 दिन के अंतराल के बाद ही नई बुकिंग की अनुमति होगी। अभी कोई भी रोक लगाने की सूचना नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने विजय कुमार ने बताया कि रविवार को घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 950.50 रुपए और व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 2006 रुपए हो गई है। कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी से बढ़ी घरेलू गैस की मांग एक अन्य गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के बाद गैस की मांग बढ़ गई है। होली से पहले उपभोक्ताओं को इस बदलाव की जानकारी नहीं थी, इसलिए अधिकांश लोगों ने समय पर बुकिंग नहीं कराई। अब बिना DAC के सिलिंडर नहीं मिलने से आने वाले समय में घरेलू गैस को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ एलपीजी गैस संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि होली से पहले ही शहर में कॉमर्शियल और घरेलू दोनों तरह के सिलिंडरों की खपत बढ़ गई थी। मौजूदा स्थिति में कॉमर्शियल सिलिंडरों का स्टॉक काफी कम हो गया है, जिससे घरेलू सिलिंडरों की मांग और बढ़ गई है। बढ़ती मांग के कारण एजेंसियों के लिए घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति बनाए रखना भी चुनौती बनता जा रहा है। इन तरीकों से करा सकते हैं बुकिंग इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए गैस सिलिंडर की बुकिंग तीन तरीकों से की जा सकती है। उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल या आईवीआरएस के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। वॉट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555 और आईवीआरएस नंबर 7718955555 जारी किया गया है। यह सुविधा फिलहाल इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। लखनऊ में 6.6 लाख से ज्यादा घरेलू कनेक्शन राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की अनुमानित संख्या छह लाख से अधिक है। शहर में 64 से ज्यादा गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं, जिनके तहत लगभग 6.65 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। फिलहाल 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत लगभग 940 से 980 रुपए के बीच बनी हुई है। प्रशासन ने कमी से किया इनकार जिला पूर्ति अधिकारी, लखनऊ विजय प्रताप सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग के पास 25 दिन का कोटा उपलब्ध है और अभी तक किसी भी प्रकार के ऐसे निर्देश नहीं मिले हैं कि कॉमर्शियल या घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में कमी है। अंतरराष्ट्रीय हालात का भी असर पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारत में एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की बात सामने आ रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 5 मार्च को सरकारी रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और उपलब्ध गैस को प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। रेस्टोरेंट संगठनों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है और कहा है कि कॉमर्शियल सिलिंडरों की कमी से रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश पेट्रोल-पम्प एसोसिएशन के सचिव डीवी चौधरी ने बताया कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी को लेकर सरकार की ओर से 09 मार्च तक कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में करीब 9500 हजार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पंप पहले की तरह ही संचालित हो रहे हैं और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। राजस्थान में कॉमर्शियल सिलिंडर पर अघोषित रोक इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए 09 मार्च से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। एजेंसियों को मैसेज करके कॉमर्शियल सिलिंडर के ऑर्डर नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। केवल घरेलू उपयोग के सिलिंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया है। कंपनियों ने देर रात ये निर्देश जारी किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साली को छेड़ने में सात साल बाद बरी एयरफोर्स कर्मी:पीड़िता कोर्ट में बोली-सच में नही जीजू ने सपने में छेड़ा था
    Next Article
    अयोध्या की निगरानी AI से होगी:जिले भर में 56 लाख से लगेंगे 1000 स्मार्ट कैमरे, संदिग्ध दिखते ही कंट्रोल रूम को अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment