Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के नैपुरा पंपिंग स्टेशन का लोकार्पण:जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे उद्घाटन, बीघा फसल को जलभराव से बचाने का दावा

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र के नैपुरा में बने पंपिंग स्टेशन का गुरुवार 24 सितंबर को लोकार्पण होगा। प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। इससे पहले बुधवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था, मशीनों के संचालन और कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। 10 हजार बीघा फसल को राहत का दावा विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि पंपिंग स्टेशन शुरू होने के बाद रुदौली विधानसभा क्षेत्र की करीब 10 हजार बीघा फसल को जलभराव से बचाने में मदद मिलेगी। इसका लाभ क्षेत्र के हजारों किसानों को मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बरसात और बाढ़ के दौरान जिन इलाकों में खेतों में पानी भर जाता था, वहां जल निकासी बेहतर हो सकेगी। लंबे समय से किसान इस समस्या से जूझ रहे थे। मशीनों के संचालन और कार्यक्रम की तैयारी देखी निरीक्षण के दौरान विधायक ने पंपिंग स्टेशन की मशीनों और जल निकासी से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने उन्हें लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई:फरियादियों की शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए
    Next Article
    हाथरस में आयुर्वेद दिवस मनाया गया:प्रेम रघु आयुर्वेदिक कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment