Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा काल भैरव का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव:50 क्विंटल फूल से सजा दरबार, 56 प्रकार कर लगा भोग..VIDEO

    8 hours ago

    1

    0

    काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को इस उपलक्ष्य में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा की दुल्हा स्वरूप में सजाई गये। मंदिर के प्रांगण को फूल-मालाओं, कामिनी की पत्ती एवं देशी विदेशी फूलों से इस प्रकार से सजाया गया कि दर्शन करने आए श्रद्धालु भाव विभोर हो गए हैं। देखें तस्वीर मंदिर के बाहर दिखी लाइन बाबा को पंचमेवा स्नान कराया गया और उन्हें वस्त्र पहनाकर मनमोहक झांकी सजाई गई। इसके बाद मंदिर का दरबार भक्तों के लिए खोला गया। बाबा के दर्शन पाने के लिए उनके भक्त लंबी कतार में खड़े रहे। घंटों कतार में खड़े होने के बाद जब भक्तों को बाबा कालभैरव के दर्शन प्राप्त हुए तो उनके रूप ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इतना ही नही कपाट खुलते ही भक्तों ने बाबा के जयकारे से समूचा क्षेत्र बाबा मय हो गया। 50 क्विंटल फूल से सजा दरबार दोपहर में बाबा के गर्भगृह में दर्शन करने के लिए 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी। मंदिर के प्रवेश द्वारा पर गुफा बनाया गया है। मंदिर को 50 क्विंटल फूल और फलों से सजाया गया है। 56 प्रकार का भोग लगाया गया। दोपहर तक करीब 1 लाख लोगों ने बाबा का दर्शन कर लिया था। शाम को बाबा की महा आरती होगी। पूरा मंदिर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह:कलाकारों ने दी प्रस्तुति, पारंपरिक झांकी भी दिखी
    Next Article
    अयोध्या के राममंदिर में हुई नव संवत्सर समारोह की बैठक:19 को सुबह 11 बजे से 4 घंटे का होगा मुख्य कार्यक्रम, शामिल होंगे 6 हजार अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment