Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के सिद्ध देवी मंदिरों में है पाटेश्वरी देवी:पिंड स्वरूप में विराजमान भगवती भक्तों को दर्शन दे रही

    22 minutes ago

    1

    0

    अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन 51 शक्तिपीठों में से एक मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में भक्त आराधना करने के लिए भर से ही पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि यहां पर माता सती का दाहिना पैर गिरा था। यहां पर पिंड स्वरूप में मां विराजमान भक्तों को दर्शन दे रही हैं। यह मंदिर अयोध्या शहर के कैंट में स्थित है। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जा रहा है। अयोध्या में माता के सभी मंदिरों में भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। कैंट में स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक मां पाटेश्वरी देवी के मंदिर में भक्त भोर से ही दर्शन पूजन करने के लिए पहुंच रहे है। मां को लाल गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। भक्त मां को गुड़हल का फूल अर्पित कर प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे है। मां के मंदिर को विभिन्न रंगों की लाइटों से सजाया गया है। मां के गर्भगृह को विभिन्न फूलों से सजाया गया है। भक्त मां का दर्शन कर आनंदित महसूस कर रहे है। मान्यता है कि अयोध्या आने वाले भक्त जहां एक और रामलला का दर्शन करते है। वहीं दूसरी ओर माता पार्टेश्वरी देवी का दर्शन जरूर करता है। जो भक्त सच्चे मन से मां से मांगता है उसकी मुराद माता जरूर पूरा करती है। अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार और देवी भक्त रामप्रकाश त्रिपाठी के अनुसार निर्जन क्षेत्र स्थित देवी का यह मंदिर बेहद मनमोहक है।यहां आकर भक्तों को परम सुख और शांति मिलने के साथ ही हृदय का कष्ट दूर हो जाता है।यह मंदिर बेहद चमत्कारिक है।ऐसा समय-समय पर भक्तों नेे अनुभव किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में गुलाबी-ठंड ने दी दस्तक, रात में ठंड बढ़ी:दिन में धूप, शाम होते ही गिर रहा तापमान; अगले सप्ताह बारिश के आसार, वायरल बुखार के मरीज बढ़े
    Next Article
    कानपुर में सेवा संकल्प अभियान:जरूरतमंदों के इलाज के लिए सांसद ने समर्पित की मोबाइल मेडिकल वैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment