Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 2 लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह ढेर:STF ने एनकाउंटर किया, घेरा तो बरसाई गोलियां, 40 मुकदमे दर्ज थे

    18 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में STF ने 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मार गिराया। रविवार देर रात STF को सूचना मिली थी कि आरोपी साथी के साथ बाइक से भाग रहा है। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ रात करीब 11 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास हुई। बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। भानु प्रताप गोरखपुर का रहने वाला था। उस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में 40 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसे हार्डकोर अपराधी मानती थी। लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। एनकाउंटर की तस्वीरें- एंबुलेंस नहीं पहुंची, STF ने खुद अस्पताल पहुंचाया पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11.10 बजे एसटीएफ के निरीक्षक जेपी राय ने महाराजगंज पुलिस को एमी घाट के पास बदमाशों से मुठभेड़ होने की सूचना देते हुए मदद मांगी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों की एसटीएफ टीम से आमने-सामने मुठभेड़ हुई थी। एसटीएफ ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो एसटीएफ भानु प्रताप को खुद CHC पूरा बाजार लेकर पहुंची। शुरुआती उपचार के बाद डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, भानु पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख रुपए, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार और बस्ती पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। भानु के खिलाफ सभी 40 मुकदमे इन्हीं जिलों में दर्ज हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 4 सांसदों की लद्दाख में तबीयत बिगड़ी:लालगंज सांसद को खून की उल्टी, AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी ड्रोन गिराए; चाइनीज कैमरों से भारत पर नजर रखेगा नेपाल; अखिलेश बोले- राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment