Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी ड्रोन गिराए; चाइनीज कैमरों से भारत पर नजर रखेगा नेपाल; अखिलेश बोले- राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब

    14 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, अमेरिका ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराने का दावा किया है। उधर, मानसून 4 दिन में 12 राज्य पहुंच गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे चाइनीज कैमरों से भारत पर नजर रख रहे नेपाल की खबर बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. अमेरिका ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। सेना का कहना है कि ये ड्रोन वहां से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे। इसके बाद ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है। ईरान ने चेतावनी दी कि आगे पैदा होने वाले हालात और उनके नतीजों की जिम्मेदारी अमेरिका की होगी। इजराइल पर आतंकी हमला: सेंट्रल इजराइल में एक पेट्रोल पंप हुए आतंकी हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें... 2. इंजीनियर के लॉकरों में ₹2 करोड़ कैश मिला, ओडिशा में 5 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग समेत 13 प्लॉट ओडिशा में एक सरकारी इंजीनियर के पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। विजिलेंस टीम ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के 9 ठिकानों पर छापा मारा। जांच में 5 बहुमंजिला मकान, 13 प्लॉट और पत्नी के दो बैंक लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपए नकद मिले। ₹6000 सैलरी पर नौकरी शुरू की थी: बेहरा ने 16 अगस्त 1999 को जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका शुरुआती वेतन 6,000 रुपए महीना था। फरवरी 2026 में उन्हें असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया और बलिगुड़ा ITDA में पोस्टिंग मिली। अभी उनका मासिक वेतन करीब 80 हजार रुपए था। पूरी खबर पढ़ें... 3. अयोध्या राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा, अखिलेश बोले- सरकार की चुप्पी संदिग्ध सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप है कि अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में करोड़ों रुपए की चोरी की गई है। उन्होंने रविवार दोपहर X पोस्ट लिखकर कहा, सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को खुद इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। अयोध्या में सपा के पूर्व विधायक व मंत्री रहे पवन पांडेय ने दावा किया कि 5 से साढ़े 7 करोड़ तक की चोरी की गई है। अगर चोरी नहीं हुई है तो ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय सामने आएं और प्रभु श्रीराम की कसम खाकर कहें कि आरोप झूठे हैं। अगर बात सच है तो एफआईआर करवाएं। चंपत राय बोले- कोई गड़बड़ी नहीं मिली: अखिलेश के आरोपों पर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कहा, ट्रस्ट का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस काम में ट्रस्ट और SBI बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। ऑडिट कई दिन तक चलता है। वही काम आजकल हो रहा है। अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर… 4. चाइनीज कैमरों से भारत पर नजर रखेगा नेपाल, चीन के इंटरनेट नेटवर्क का भी करेगा इस्तेमाल उत्तराखंड से लगी भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने निगरानी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। सीमा पर लगाए जा रहे ये कैमरे चीन निर्मित बताए जा रहे हैं। दावा है कि ये भारतीय सीमा के भीतर करीब 10 किलोमीटर तक की गतिविधियों पर नजर रखने में सक्षम हैं। साथ ही इनके संचालन में चीनी इंटरनेट नेटवर्क के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। इसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि भारतीय सीमा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां चीन तक पहुंच सकती हैं। नेपाल निगरानी व्यवस्था को मजबूत कर रहा: उत्तराखंड में भारत और नेपाल के बीच करीब 275 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। सीमा की सुरक्षा भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल की ओर से आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के जिम्मे है। पिछले कुछ सालों में नेपाल ने सीमा क्षेत्र में अपनी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लगातार मजबूत किया है। पूरी खबर पढ़ें... 5. संभल में बुलडोजर चला तो महिलाएं फूट-फूटकर रोईं, हाथ जोड़कर बोलीं- गांव में एक ही मस्जिद, इसे मत तोड़िए संभल में रविवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी पर बुलडोजर चला। मस्जिद के आगे के हिस्से और पिलर को गिरा दिया गया। 55 फीट ऊंची मीनार भी क्रेन से खींचकर ढहाया गया। दो दिन में करीब 75 फीसदी मस्जिद ढहाई जा चुकी है। गांव की मुस्लिम महिलाएं रोने-बिलखनें लगीं। एक महिला हाथ जोड़कर प्रशासन से कहती रही- हमारे गांव में एक ही मस्जिद है। हम हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि हमारी कोई गलती नहीं है। हमें न मंदिर से कोई आपत्ति है, न ही किसी अन्य धार्मिक स्थल से। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। बस यही प्रार्थना है कि हमारी मस्जिद को ऐसे ही रहने दिया जाए। इसे न तोड़ा जाए। हम हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। सरकारी जमीन पर बनी थी: मस्जिद नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी थी। तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बाद करीब 120 वर्गमीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 6. मानसून महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में पहुंचा, MP-राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली मानसून ने महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में एंट्री कर ली है। मानसून रविवार को त्रिपुरा, नगालैंड, असम और अरुणाचल प्रदेश तक पहुंच गया। वहीं, केरल, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। इधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली। राजस्थान के बीकानेर में ओले भी गिरे। यूपी के मऊ और गाजीपुर में भी बारिश हुई। मानसून अगले 10 दिन में बिहार पहुंचेगा: IMD के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। अगले 10 दिनों में इसके बिहार, झारखंड और ओडिशा पहुंचने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... 7. वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता, BCCI ने दी विशेष अनुमति टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी साथ जाएंगे। पहली बार भारतीय टीम में चुने गए नाबालिग वैभव को BCCI ने स्पेशल परमिशन दी है। बोर्ड का कहना है कि इससे वैभव सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल पाएंगे। वैभव सूर्यवंशी बोले- मैं वर्ल्ड क्रिकेट को डोमिनेट करूंगा: राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो जारी किया, जिसमें वैभव ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ अच्छा खेलना नहीं, बल्कि अगले 10-20 साल तक क्रिकेट में डोमिनेट करना है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सपना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना है। वैभव ने IPL 2026 के फाइनल का भी जिक्र किया और कहा, 'जब विराट कोहली ने मेरे कंधे पर हाथ रखा तो मुझे ये किसी सपने की तरह लगा।' पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अपने घर पहुंचे अभिजीत दीपके: बोले- सरकार ने ट्रेलर देखा कॉकरोच क्या कर सकते हैं, लेकिन बात खत्म नहीं हुई (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: राहुल बोले- 18 साल का सार्थक CBI से तेज निकला: CBSE के OSM पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की, ये नौजवानों की जीत (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दावा- NEET पेपर लीक के बाद NTA सिस्टम बदलेगा: एक्सपर्ट्स सवाल तैयार तो करेंगे, पर पता नहीं होगा किस एग्जाम के लिए किया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: बैठक से पहले इंडिया ब्लॉक में विवाद: CPM-JMM ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई; AAP-DMK ने पहले ही खुद को अलग किया (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: ट्रम्प ने भारत में बाइक चलाने का AI-वीडियो शेयर किया: शेर की सवारी करते दिखे, चांद पर झंडा भी लगाया (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: अमेरिका में भारत के IT प्रोफेशनल की हत्या: हमलावरों ने फेक पिज्जा ऑर्डर देकर बुलाया, फिर सिर में गोली मारी (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 451 रन से आगे: पहली पारी 564/8 पर घोषित की, दूसरे दिन अफगानिस्तान का स्कोर 113/5; सुथार को 3 विकेट (पूरी खबर पढ़ें) बॉलीवुड: मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन: राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था; तमिल-ओडिया समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... यूट्यूबर ने वीडियो में गहने दिखाए, हो गए चोरी MP के शिवपुरी में यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर से चोरों ने करीब ₹7 से ₹8 लाख का सामान चुरा लिया। चोर नकदी और सोने-चांदी के गहने ले गए। दरअसल, रचना यूट्यूब में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगे गहने और आलीशान घर से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: अन्नामलाई वो करना चाहते थे, जो विजय थलापति ने किया; बीजेपी छोड़ने की असली वजह क्या, अब कौन-सा आंदोलन खड़ा कर रहे ग्राउंड रिपोर्ट जंतर-मंतर पर ‘मैं भी अन्ना’ की जगह ‘मैं हूं कॉकरोच’: 5 घंटे का प्रोटेस्ट, उम्मीद से कम भीड़; कॉकरोच जनता पार्टी को क्या मिला भास्कर एक्सक्लूसिव: बर्खास्त लोकायुक्तकर्मी ने कबूला- डीएसपी ने 5 लाख मांगे थे: भास्कर के खुलासे के बाद पहली बार लोकायुक्त में CCTV से निगरानी; इंटरनल विजिलेंस सेल गठित जरूरत की खबर- अश्वगंधा पर FSSAI की गाइडलाइन: आंख मूंदकर न खाएं, हेल्थ बेनिफिट्स और नुकसान दोनों समझें, खरीदने से पहले लेबल पढ़ें 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों के प्रमोशन की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 2 लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह ढेर:STF ने एनकाउंटर किया, घेरा तो बरसाई गोलियां, 40 मुकदमे दर्ज थे
    Next Article
    लखनऊ में बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला:सिलेंडर से सिर फोड़ा, टांग पकड़कर सड़क पर फेंका; बोला- जिसे जो करना हो कर लो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment