Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 20 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स:2 हजार 800 वर्गमीटर जमीन पर ग्राउंड फ्लोर सहित 3 मंजिला भवन बनेगा

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में खेल की सुविधाओं को 20 करोड़ की लागत से समृद्ध किया जा रहा है। अयोध्या धाम में राजघाट के पास सड़क के किनारे खाली पड़ी 2 हजार 800 वर्गमीटर जमीन पर आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। महापौर महंत गिरीशपति तिवारी के अनुसार नगर निगम की ओर से इस परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जहां से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।यह भवन पूरी तरह से आधुनिक होगा, जिसमें ग्राउंड फ्लोर के साथ दो ऊपरी मंजिलें (तीन मंजिला) शामिल रहेंगी। उन्होंने बताया कि कॉम्प्लेक्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एक ही छत के नीचे अनेक प्रकार के खेलों का अभ्यास किया जा सके। कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल कोर्ट, जिमनास्टिक हॉल, टेबल टेनिस कक्ष और बैडमिंटन के लिए आधुनिक कोर्ट तैयार किए जाएंगे। साथ ही, कुश्ती के शौकीनों के लिए विशेष रेसलिंग कोर्ट और योग व अन्य गतिविधियों के लिए एक भव्य मल्टी-पर्पज हॉल भी बनाया जाएगा। परियोजना में खिलाड़ियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। परिसर में एक आधुनिक कैफेटेरिया और किचन का निर्माण होगा। जहां खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा परिसर में आने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए सुरक्षित पार्किंग और अत्याधुनिक शौचालय व चेंजिंग रूम का निर्माण भी किया जाएगा। शासन स्तर पर फाइल पहुंच गई है। अब खेल प्रेमियों की नजरें जल्द से जल्द बजट आवंटन पर टिकी हैं। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि यह परियोजना युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इससे जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इससे युवाओं को खेल प्रतिभा में और निखार आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई की मौत से अयोध्या में शिया समुदाय में आक्रोश:मस्जिद खजूर पर लगाए गए काले झंडे, इमामबाड़ा से चौक मस्जिद तक निकला जुलूस
    Next Article
    ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत:बुलंदशहर में शिया समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment