Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत:बुलंदशहर में शिया समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी

    3 hours ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन के बाद बुलंदशहर में शिया समुदाय के लोगों ने शोक व्यक्त किया। इमामबाड़े में बड़ी संख्या में समुदाय के सदस्य एकत्र हुए और हाथों में मोमबत्तियां तथा खामेनेई की तस्वीरें लेकर अमेरिका व इजरायल के विरोध में नारे लगाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्लाह अली खामेनेई का निधन इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में हुआ। इस घटना के बाद ईरान सहित दुनिया भर में लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने 'डेथ टू अमेरिका' तथा 'डेथ टू इजराइल' के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने जवाबी कार्रवाई की मांग भी की। बुलंदशहर में भी शिया समुदाय के हजारों लोग खामेनेई के निधन के विरोध में सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने 'खामेनेई जिंदाबाद' और 'अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाए। इस दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों ही शोक व्यक्त करते देखे गए। जनपद में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बैठक में अधिकारियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिया समुदाय की अधिक आबादी वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 20 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स:2 हजार 800 वर्गमीटर जमीन पर ग्राउंड फ्लोर सहित 3 मंजिला भवन बनेगा
    Next Article
    सीतापुर में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला समेत 5 लोग झुलसे:खाना बनाते समय लगी आग, घर का सामानजलकर रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment