Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामेनेई की मौत से अयोध्या में शिया समुदाय में आक्रोश:मस्जिद खजूर पर लगाए गए काले झंडे, इमामबाड़ा से चौक मस्जिद तक निकला जुलूस

    7 hours ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीमो लीडर खामनेई की मौत के बाद अयोध्या में शिया समुदाय में आक्रोश है। शहर के गुदड़ी बाजार चौराहे पर स्थित मस्जिद खजूर पर काले झंडे लगाए गए हैं।घटना के विरोध में शिया समुदाय ने अपनी दुकानों पर भी काले झंडे लहराए हैं। खामनेई की मौत के बाद अयोध्या में शिया समुदाय की ओर से आज रात 8:30 बजे इमामबाड़ा से चौक मस्जिद तक जुलूस शब निकला। अमेरिका व इजराइल के हमले में खामनेई की मौत हुई है। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे और बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच रामनगरी अयोध्या में भी जुलूस-ए-गम निकाला गया।जुलूस की शुरुआत शहर के इमामबाड़ा से हुई।जुलूस चौक स्थित जवाहर अली खान मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे और बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया। खामनेई की आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ की गई लोगों ने खामनेई को “शहीद” बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की गई।मस्जिद में खामनेई की आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ की गई।समुदाय के नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए.।इस बीच अयोध्या सिटी सहित पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। अयोध्या सिटी के चौक एरिया में खास तौर पर पुलिस बल बढ़ाए गए हैं।पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर एसपी ने होली-रमजान को लेकर सुरक्षा का लिया जायजा:फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की
    Next Article
    अयोध्या में 20 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स:2 हजार 800 वर्गमीटर जमीन पर ग्राउंड फ्लोर सहित 3 मंजिला भवन बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment