Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 400 बूथों पर सुना गया 'मन की बात':131वां संस्करण, PM मोदी ने गुलामी की मानसिकता छोड़ने पर जोर दिया

    19 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 131वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना। यह कार्यक्रम जिले के 400 बूथों पर प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 'आजादी के अमृत महोत्सव' के दौरान लाल किले से दिए गए 'पंच-प्राण' के संकल्प का जिक्र किया, जिसमें गुलामी की मानसिकता से मुक्ति एक प्रमुख बिंदु था। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अब गुलामी की निशानियों को पीछे छोड़कर भारतीय संस्कृति से जुड़ी पहचानों को महत्व दे रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने एआई (AI) समिट को देश की एक बड़ी उपलब्धि बताया। रविवार को प्रसारित हुए इस कार्यक्रम को मिल्कीपुर, रुदौली, बीकापुर और गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों और मंडलों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान भी कार्यकर्ताओं के साथ इस संबोधन को सुनने के लिए उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में दो युवकों की मौत:खेत में मिला शव, शादी में करंट लगने से दूसरे की जान गई
    Next Article
    हाथरस के होटल में रोटी पर थूकने का VIDEO:बजरंग दल पदाधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment