Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में आंगनबाड़ी निर्माण पर बवाल:प्रधान ने दी आत्मदाह की चेतावनी, आश्वासन पर लौटे

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पूरा उर्फ सुमेरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र और आरआरसी सेंटर के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव ने प्रशासन पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दे दी। हालांकि, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद वह रास्ते से ही वापस लौट आए। प्रधान आदर्श श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 6 मार्च 2025 को ग्राम सभा में गाटा संख्या 1189ग पर सर्वसम्मति से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए निर्माणाधीन ढांचा गिरा दिया। प्रधान का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया, फिर भी निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। प्रधान ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के साथ कई बार जिलाधिकारी सुधीर कुमार से मुलाकात की। हर बार उन्हें निर्माण शुरू कराने का आश्वासन मिला, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे और निर्माण शुरू नहीं कराया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर प्रधान ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की, जहां से ग्राम पंचायत के पक्ष में निर्माण कार्य कराने का आदेश जारी हुआ। इसके बावजूद प्रधान का आरोप है कि शनिवार रात कथित रूप से एसडीएम द्वारा उसी गाटा संख्या में किसी अन्य व्यक्ति से निर्माण शुरू करा दिया गया। रात दो बजे से काम कराए जाने की बात भी सामने आई। जिलाधिकारी को सूचना मिलने के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। मामला तूल पकड़ने पर प्रधान ने आत्मदाह की चेतावनी दी। सूचना मिलते ही खुफिया विभाग और प्रशासन सक्रिय हो गया। अंततः आश्वासन मिलने के बाद प्रधान वापस लौट आए। उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है तथा धारा 67ए के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम प्रधान से राइफल छीनने का वीडियो:प्रयागराज में हमलावर बोलते दिखाई दे रहे- मारो गोली, छह महीने की सजा ही होगी ना
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड को पीटा, कानपुर हाईवे पर 6KM लंबा जाम, लव अफेयर में सुसाइड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment