Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राम प्रधान से राइफल छीनने का वीडियो:प्रयागराज में हमलावर बोलते दिखाई दे रहे- मारो गोली, छह महीने की सजा ही होगी ना

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के पूरामुफ्ती में ग्राम प्रधान पर हमले और राइफल छीनने की घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। इसमें हमलावर प्रधान को घेरकर पिटाई करते व राइफल छीनते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान भीड़ से ही कोई यह भी कहता सुनाई पड़ता है कि, मारो गोली, छह महीने की सजा ही होगी ना। फिलहाल चार दिन बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 2:02 मिनट का है वीडियो 2:02 मिनट के इस वीडियो में 20-25 युवक प्रधान को घेरकर पहले पिटाई करते दिखाई देते हैं। इस दौरान वह लगातार गालियां देते भी सुनाई पड़ते हैं। इसके बाद भीड़ में शामिल कुछ लोग ही राइफल छीनते नजर आते हैं। प्रधान के बेटे शुभम ने बताया, घटना रात 11:30 बजे के करीब तब हुई थी जब मेरे पिता मरदानपुर प्रधान सुशील यादव दो अन्य लोगों संग शादी से लौट रहे थे। अफसरों से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं रात में गांव के ही एक परिचित ने फोनकर बताया कि तुम्हारे पिता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। मैंने तुरंत डायल 112 पर फोन किया और मौके पर पहुंचा तो देखा कि पिता को घेरकर पीटा जा रहा था और उनकी राइफल छीन ली गई थी। इस घटना की सूचना रात में ही थाने में दी गई तो सुबह आने को कहा गया। सुबह पहुंचे तो थाना प्रभारी टरकाते रहे। एसीपी से भी शिकायत की गई। डीसीपी को भी लिखित शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस कह रही, राइफल ले जाओ शुभम ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों से राइफल बरामद कर ली। थानाध्यक्ष कह रहे कि थाने आकर राइफल ले जाओ लेकिन वह एफआईआर दर्ज करने को तैयार नहीं हैं। घटना के वीडियो उन्हें व अफसरों को सौंप दिए गए हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरा परिवार दहशत में है। शुभम ने बताया कि 2023 में एक अपहरण के मामले में उसके पिता ने पैरवी की थी, इसी खुन्नस में यह घटना की गई। आरोप यह भी है कि एक स्थानीय नेता दूसरे पक्ष से पैरवी कर रहे हैं और इस वजह से भी पुलिस कार्रवाई में आनाकानी कर रही है। यह है पूरा मामला प्रधान का आरोप है कि रास्ते में खड़े डीजे वाहन और दर्जनों बाइकों को हटाने के लिए कहने पर पहले गालीगलौज और फिर उन पर हमला किया गया। 40-50 लोगों ने ईंट-पत्थर चलाकर कार के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए। लाइसेंसी राइफल छीनकर चले गए। राइफल में मैगजीन थी जिसमें पांच कारतूस भी थे। हमलावरों में जनका गांव के ही रहने वाले 12 लोग थे, जिन्हें वह पहचानते हैं। इनमें से एक डीजे साउंड संचालक भी था। एसीपी बोले इस मामले में एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर में जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उसके आधार पर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में हुआ कार्निवाल का कलर्स:युवाओं ने जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल, डीजे पर थिरके आगरा वासी, मीडिया पार्टनर रहा दैनिक भास्कर
    Next Article
    अयोध्या में आंगनबाड़ी निर्माण पर बवाल:प्रधान ने दी आत्मदाह की चेतावनी, आश्वासन पर लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment