Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में आवारा कुत्तों से घिरा बारहसिंगा:विद्युतकर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए बचाया, सुरक्षित जंगल की ओर पहुंचाया

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दुर्लभ बारहसिंगा आबादी वाले इलाके में भटककर पहुंच गया। याकूबपुर गांव के पास हुए इस घटनाक्रम में आवारा कुत्तों ने उस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन एक विद्युतकर्मी की सूझबूझ और साहस से वन्यजीव को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारहसिंगा जंगल की झाड़ियों से निकलकर सड़क और खेतों के बीच उछल-कूद करता दिखाई दिया। अचानक आबादी क्षेत्र में पहुंचे इस वन्यजीव को देखकर ग्रामीण और राहगीर हैरान रह गए। कई लोगों ने उसके फोटो और वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। कुत्तों को भगाकर बारहसिंगे को बचाया इसी दौरान कुछ आवारा कुत्तों ने बारहसिंगे को घेर लिया और उस पर हमला करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख वहां से गुजर रहे विद्युतकर्मी जितेंद्र पांडेय ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से कुत्तों को वहां से भगाया और सावधानीपूर्वक बारहसिंगे को सुरक्षित झाड़ियों की ओर पहुंचाया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण बारहसिंगा बिना किसी चोट के दोबारा जंगल की दिशा में लौट गया। स्थानीय लोगों ने जितेंद्र पांडेय के इस साहसिक और संवेदनशील कार्य की सराहना की। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग भी सक्रिय हो गया। रुदौली के रेंज अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया, ताकि बारहसिंगे की निगरानी की जा सके और जरूरत पड़ने पर उसे सुरक्षित जंगल तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि वन विभाग जंगल से सटे गांवों में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कोई जंगली जानवर आबादी में दिखाई दे तो उसे पकड़ने, घेरने या परेशान करने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इससे वन्यजीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट में घायल युवक की मौत:बस्ती में परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    श्रावस्ती मे नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:पति मुंबई में मजदूरी करने गया, पुलिस गहनता से जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment