Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती मे नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:पति मुंबई में मजदूरी करने गया, पुलिस गहनता से जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के धोबियनपुरवा परसौरा में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे के बाद जानकारी मिली एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 20 वर्षीय ननकई बानो के रूप में हुई है, जिसका निकाह करीब एक वर्ष पहले अरमान से हुआ था। अरमान मुंबई में मजदूरी करता है और घटना के समय वहीं मौजूद था। ननकई अपने सास-ससुर के साथ ससुराल में रह रही थी। ससुराल पक्ष के अनुसार, मंगलवार रात घर का काम निपटाने के बाद ननकई अपने कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार सुबह काफी देर तक उसके कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही भिनगा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी ने भी मौके का मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। बताया जा रहा है कि विवाहिता की कोई संतान नहीं थी। घटना की सूचना उसके पति को मुंबई भेज दी गई है, जिसके बाद वह घर के लिए रवाना हो गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में आवारा कुत्तों से घिरा बारहसिंगा:विद्युतकर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए बचाया, सुरक्षित जंगल की ओर पहुंचाया
    Next Article
    लापरवाही बरतने पर स्कूल प्रबंधन पर FIR:11 साल की छात्रा खुले नाले में बही, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment