Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू निकली:खिलौना पिस्टल दिखाकर 3.6 लाख का हार लूटा, बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से भागी थी

    5 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली हिंदू लड़की और उसके दोस्त को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। लड़की का नाम पायल (25) और उसके दोस्त का नाम राहुल (27) है। वारदात के वक्त राहुल दुकान से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल दुकान से भागकर राहुल के साथ भाग निकली थी। पुलिस जांच में पता चला कि राहुल ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा था। पायल बुर्का पहनकर दोपहर 12.30 बजे दुकान पर पहुंची। पिस्टल दिखाकर 3.6 लाख का सोने का हार और चेन लूटकर फरार हो गई। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने बुर्के में वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। मामला गुरुवार को रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार का है। दुकान में लगे 6 सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई थी। कैमरे में जिस बाइक से दोनों फरार हुए थे, उसका नंबर कैद हो गया था। इसे ट्रेस कर पुलिस दोनों तक पहुंची। ADG जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने बताया- दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की का नाम पायल है। उसके साथ जो लड़का था, उसका नाम राहुल है। दोनों बंटी और बबली बनकर घटना को अंजाम दे रहे थे। दोनों दोस्त हैं। खिलौने की पिस्टल दिखाकर लूट की गई थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बुर्का पहनकर सोने का हार और चेन खरीदने पहुंची थी रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बाजार के रहने वाले महेश सोना-चांदी के व्यापारी हैं। उनकी घर से 900 मीटर दूर अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में महेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार को मथाना निवादा ग्राम पंचायत के अहिबरन का पुरवा गांव की रहने वाली पायल और परान का पुरवा निवासी दोस्त राहुल के साथ पहुंची थी। पायल ने बुर्का पहन रखा था। उसके पास एक पिट्‌ठू बैग था। राहुल दुकान से कुछ दूरी पर रुक गया। पायल पैदल ही दुकान के अंदर चली गई। उसने महेश से कहा- मुझे सोने का हार और चेन खरीदनी है। महेश ने उसके सामने एक सोने का हार और सोने की चेन रख दी। इसके बाद पायल ने महेश से पानी मांगा। महेश ने दुकान में काम करने वाले अंकित कुमार को पानी और समोसा लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित समोसा और पानी लेकर आ गया। मगर पायल ने समोसा खाने से मना कर दिया। पानी की बोतल ले ली। बोली- समोसा नहीं खाती, मिठाई मंगवा दीजिए पायल ने महेश से कहा- मैं समोसा नहीं खाती हूं। मेरे लिए मिठाई मंगवा दीजिए। महेश ने अंकित को बर्फी लेने भेज दिया। अंकित बर्फी लेने चला गया। इस दौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चेन को उठाकर काउंटर पर रख दिया। तभी पायल खड़ी हुई और दुकान के अंदर इधर-उधर घूमने लगी। महेश ने उससे पूछा- क्या बात है? पायल ने जवाब दिया- हमारे पति पैसा निकालने गए हैं। अभी आए नहीं है। उन्हें ही देख रही हूं। इसके बाद वह काउंटर के पास आकर खड़ी हो गई। महेश अन्य सामान को अलमारी में रखने लगे, तभी पायल ने बॉक्स में रखा सोने का हार और चेन उठा लिया। फिर अपना बैग उठाया। कमर से पिस्टल निकाली, बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी दुकानदार महेश ने उसे टोका तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। महेश की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया था। पायल दुकान से निकलकर पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े प्राण का पुरवा गांव के रहने वाले राहुल के साथ भाग गई थी। महेश ने बताया कि हार 26 ग्राम (22 कैरेट) का था। 2 अप्रैल को बाजार भाव के हिसाब से कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए थी। आरोपियों के बारे में जानिए- ------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पृथ्वी की कक्षा छोड़ चांद की ओर निकले अंतरिक्ष यात्री:34,000 Km/hr की रफ्तार से बढ़ रहें; जरा सी चूक से चंद्रमा से टकरा सकता है यान
    Next Article
    कौशांबी में तेज हवा के साथ बारिश:तापमान गिरा, खेतों में भीगी गेहूं की फसलें; किसानों की चिंता बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment