Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बेटे और मां पर चाकू से हमला:बचाने आई दो बहनें भी घायल; दो की हालत गंभीर

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र स्थित दरबारी टोला में शुक्रवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़े मां-बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई दो युवतियों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। वारदात में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें मां और बेटा की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अंकित (20) पुत्र काशीराम पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। बेटे को बचाने आई उसकी मां भी हमले की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर पहुंची अंकित की बहन और बुआ की बेटी ने जब हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उन पर भी चाकू चला दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत श्री राम चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अंकित और उनकी मां की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य दो युवतियों का इलाज श्री राम अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राम जन्मभूमि ने बताया कि हमलावर युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीपीओ में लगा डाक सेवा समाधान दिवस:पोस्ट मास्टर जनरल ने खुद संभाली कमान, तुरंत हुआ कई मामलों का निस्तारण
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, 3 की मौत:एक अन्य गंभीर घायल, लखीमपुर में निघासन-सिंगाही हाईवे पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment