Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में दुकान बुकिंग के नाम पर ठगी:बुलंदशहर कंपनी के निदेशकों पर 7 लाख रुपए हड़पने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में नोएडा में दुकान आवंटन के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली देहात पुलिस ने एक कंपनी के निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुनापुरम निवासी तेजवीर सिंह ने एसएसपी को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि विजटाउन प्लानर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अभय कुमार और सहपार्टनर मनीष श्रीवास्तव ने उनके पुत्र अरुण कुमार सिंह से संपर्क किया था। कंपनी ने 10 अक्टूबर 2020 को ईमेल के जरिए सेक्टर-150 नोएडा स्थित एससी-02/ए-3 प्रोजेक्ट में एक दुकान (यूनिट संख्या 127, ग्राउंड फ्लोर, लगभग 399 वर्ग फुट) बुक करने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि दुकान की शीघ्र बुकिंग के लिए उनसे एक लाख रुपये अग्रिम जमा कराने को कहा गया। अरुण कुमार सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने पंजाब नेशनल बैंक, यमुनापुरम शाखा के खाते से 18 फरवरी 2020 को एक लाख रुपये और 29 फरवरी 2020 को छह लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से कंपनी के खाते में जमा कर दिए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुल सात लाख रुपये लेने के बावजूद कंपनी ने न तो दुकान का निर्माण कर आवंटन किया और न ही रकम वापस की। तेजवीर सिंह का कहना है कि कंपनी निदेशकों ने कथित तौर पर जाली दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी और जालसाजी से उनकी रकम हड़प ली। तेजवीर सिंह ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीपीटी-सीटी और एसटीआई काउंटर खाली करने पर विवाद:BHU एमएस ने जड़ा ताला, बोले निर्देश के बाद भी खाली नहीं किया गया
    Next Article
    शादी समारोह से लाखों के जेवर चोरी:टॉयलेट की खिड़की से कमरे में घुसा चोर, बक्शे का ताला तोड़कर फरार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment