Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीपीटी-सीटी और एसटीआई काउंटर खाली करने पर विवाद:BHU एमएस ने जड़ा ताला, बोले निर्देश के बाद भी खाली नहीं किया गया

    1 hour ago

    1

    0

    बीएचयू के एमसीएच विंग में शुक्रवार को अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता और स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता राय आमने-सामने हो गए। मसला पीपीटी-सीटी और एसटीआई काउंटर खाली कराने का था। मरीजों के सामने ही एमएस और विभागाध्यक्ष के बीच तकझक से करीब आधे घंटे तक अजीबोगरीब स्थिति रही। हालांकि बाद में एमएस ने कक्ष में ताला लगवा दिया। 15 दिन पहले खाली करने का दिया था आदेश एमसीएच विंग में ओपीडी के बाहर महिलाओं के लिए बैठने के लिए कुर्सी लगी है। उसी के पास काउंटर है। जहां ओपीडी पर्ची और ब्लड सैंपल लिये जाते हैं। पास में ही एक काउंटर में पीपीटी-सीटी (प्रिवेंशन ऑफ पैरेंट टु चाइल्ड ट्रांसमिशन ऑफ एचआईवी/ एड्स) और एसटीआई (सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन) क्लीनिक चलती है। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने 15 दिन पहले इसे खाली करने का आदेश दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। अब जानिए क्यों हुआ बहस शुक्रवार को एमएस टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे तो काउंटर खाली नहीं मिला। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल खाली करने को कहा। इस दौरान एक कर्मचारी वीडियो बनाने लगा। एमएस ओपीडी में बैठीं प्रो. संगीता राय के पास पहुंचे और कहा कि आप वीडियो बनवा रही हैं? प्रो. राय ने कहा कि जब आप गलत करेंगे तो वीडियो तो बनाना ही पड़ेगा। अगर आप काउंटर खाली करा रहे हैं तो मुझे वैकल्पिक जगह तो देनी चाहिए। काउंटर पर ताला लग जाएगा तो मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच कहां होगी? इस पर एमएस ने कहा कि 15 दिन पहले काउंटर खाली कराने का निर्देश दिया गया था। विभागाध्यक्ष ने की बैठक विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता राय ने काउंटर को लेकर विभागीय लोगों के साथ बैठक की। सभी ने कहा कि यह केंद्र सरकार की योजना है। अगर काउंटर बंद हो रहा है तो दूसरी जगह देनी चाहिए। ऐसे में यहां पर एचआईवी और सेक्सुअल डिसऑर्डर की स्क्रीनिंग और काउंसिलिंग की समस्या होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे चोर:डेढ़ लाख नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी, सोती रही महिलाएं, घर के पीछे मिले खाली पर्स
    Next Article
    नोएडा में दुकान बुकिंग के नाम पर ठगी:बुलंदशहर कंपनी के निदेशकों पर 7 लाख रुपए हड़पने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment