Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे चोर:डेढ़ लाख नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी, सोती रही महिलाएं, घर के पीछे मिले खाली पर्स

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात इलाके के राम रतनपुरी कॉलोनी में चोरों ने बेखौफ होकर एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय घर के अंदर गृहस्वामिनी सुधा अपनी बहन के साथ सो रही थीं और चोर छत के रास्ते घर में दाखिल होकर लाखों का माल समेट ले गए। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोरों ने पड़ोस के निर्माणाधीन घर से सीढ़ी उठाकर लाए और घर के पीछे लगाकर छत के रास्ते महिला सुधा के घर में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखा बक्शा उठाया और उसे घर के पीछे ले जाकर तोड़ दिया। महिला के अनुसार बक्शे में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात लगभग चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोर अपने साथ ले गए। सुबह जब गृहस्वामिनी सुधा की देर रात नींद खुली तो घर का नजारा देख वह दंग रह गईं। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और बक्शा गायब था। घर के पीछे जाकर देखने पर टूटे हुए बक्शे के अवशेष, जेवरों के खाली डिब्बे और पर्स पड़े मिले। इसके बाद तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के पीछे से चोरों की चाभियों का एक गुच्छा भी बरामद किया है, जिसे महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। पुलिस ने गृहस्वामिनी और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुयाना के उपराष्ट्रपति का आज अयोध्या दौरा:राम लला का दर्शन कर मंदिर का करेंगे अवलोकन
    Next Article
    पीपीटी-सीटी और एसटीआई काउंटर खाली करने पर विवाद:BHU एमएस ने जड़ा ताला, बोले निर्देश के बाद भी खाली नहीं किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment