Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में गाड़ी पार्क करने के लिए मनमानी वसूली:पैसे लेकर सड़क पर कार खड़ी कराई जा रही, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। रामकथा पार्क, कच्चा-पक्का घाट पार्किंग स्थलों और भजन संध्या क्षेत्रों के आसपास श्रद्धालुओं से मनमाने तरीके से शुल्क वसूले जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं और यात्रियों का कहना है कि कई पार्किंग स्थलों पर निर्धारित रेट लिस्ट का पालन नहीं किया जा रहा है। जहां सामान्य दर लगभग 20 रुपये प्रति घंटा बताई जाती है, वहीं कई स्थानों पर प्रति वाहन 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकांश जगहों पर रेट लिस्ट तक प्रदर्शित नहीं की गई है। पार्किंग कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही श्रद्धालुओं ने यह भी आरोप लगाया है कि पार्किंग कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों और भीड़भाड़ वाले दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। दर्शनार्थी की गाड़ी पर कथित रूप से पार्किंग कर्मियों द्वारा लॉक लगा दिया गया 2 मई को सामने आई एक ताजा घटना में एक दर्शनार्थी की गाड़ी पर कथित रूप से पार्किंग कर्मियों द्वारा लॉक लगा दिया गया। पीड़ित का कहना है कि वहां कहीं भी "नो पार्किंग" का बोर्ड नहीं लगा था, इसके बावजूद यह कार्रवाई की गई, जिससे वह काफी परेशान रहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक छवि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मांग है कि: सभी पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाई जाए।ओवरचार्जिंग पर सख्त रोक लगाई जाए।अभद्रता करने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो। हालांकि, इस मामले पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन लगातार बढ़ती शिकायतों के चलते कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी भी दी दूसरी ओर महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने यह प्रकरण सामने आने के बाद कड़ी नाराजगी जताई है।उन्होंने सभी निर्धारित स्थानों पर बोर्ड लगाने,सड़क पर खड़ने वाहनों से जबरन वूसली न करने और श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का दुव्यर्वहार न करने की सख्त चेतावनी दी है। इसे कतई बदर्शत नहीं किया जाएगा।चाहे दोषी कोई भी क्यों न हो उन्होंने नगर निगम से अफसरो से इस बिंदुओं का मानीटरिंग करते रहने को कहा है।इनका पालन न करने पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मनमानी से अयोध्या की छवि खराब हो रही है।इसे कतई बदर्शत नहीं किया जाएगा।चाहे दोषी कोई भी क्यों न हो। बताते चले कि पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला,पार्षद अंकित त्रिपाठी और समाजेसवी रीतेश दास लगातार अवैध पार्किंग के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।इसके बावजूद स्थित जस की तस बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में नीट परीक्षा आज, प्रशासन अलर्ट:चार केंद्रों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा, CCTV से होगी निगरानी
    Next Article
    उन्नाव में भतीजे की पिटाई से चाचा की मौत:शराब के नशे में हुई मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment