Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में गेहूं खरीद के लिए 64 केंद्र अनुमोदित:शासन ने 6 एजेंसियां नामित कीं, 1 अप्रैल से शुरू होगी खरीदारी

    12 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी निखिल टीका राम फुंडे ने जिले में 64 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी है। शासन ने इस कार्य के लिए छह क्रय एजेंसियां नामित की हैं। गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 2,425 रुपये प्रति क्विंटल से 160 रुपये अधिक है। इससे किसानों को बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है।उप कृषि निदेशक डॉ पीके कनौजिया के मुताबिक जिले में इस वर्ष लगभग 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने गेहूं की खेती हुई है। पिछले वर्ष जिले में 27 हजार मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं खरीद का लक्ष्य था, लेकिन केवल 7,551 एमटी की ही खरीद हो पाई थी। इस कम खरीद को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष गेहूं खरीद में रुचि न लेने वाले केंद्र प्रभारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत खरीद की जाएगी और 72 घंटे के भीतर भुगतान सीधे किसानों के खातों में सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी क्रय केंद्र समय पर खोले जाएंगे, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। प्रशासन ने पारदर्शी और सुचारु खरीद व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में गड्ढे में मिला बच्चे का शव:घर के बाहर खेलते समय गिरने की आशंका, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा
    Next Article
    भदोही में बाबा लंगड़ शहीद का सालाना उर्स:अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआएं मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment