Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में गोली मारकर युवक की हत्या:एक महीने पहले खरीदी थी जमीन, कब्जा लेने के दौरान हुआ विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक माह पहले खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह उर्फ भकारू को सीने में गोली मार दी गई। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार अंकारीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह हाल ही में खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने काजीपुर गाडर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी हुई और मामला अचानक हिंसक हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष के कुछ लोग फायरिंग शुरू कर दिया। सीने में लगी दो गोलियां मंडा-कोटवा बाईपास स्थित गाजीपुर गार्डन के पास फायरिंग में भूपेंद्र सिंह के सीने में दो गोलियां लगीं। स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर नजदीक से फायरिंग कर फरार हो गए। पुराने विवाद की भी जांच सूत्रों के मुताबिक जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह लकी वर्मा के चाचा ने भूपेंद्र सिंह को बेची थी, जिसे लेकर परिवार में पहले से नाराजगी थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। इलाके में पुलिस तैनात, आरोपियों की तलाश घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज किदवई नगर के पीड़ित परिवार से मिलेंगे चंद्रशेखर आजाद:घर में लगी आग से पांच बच्चों समेत 6 लोगों की हो गई थी मौत
    Next Article
    गोरखपुर में पकड़ा गया गांजा और डोडा पोस्ता:हरियाणा और पंजाब भेजी जा रही थी खेप, नेपाल पर भी शक, CCTV से हुआ खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment