Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पकड़ा गया गांजा और डोडा पोस्ता:हरियाणा और पंजाब भेजी जा रही थी खेप, नेपाल पर भी शक, CCTV से हुआ खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    अंबाला रेलवे स्टेशन पर एक महिला के पास से गांजा बरामद होने के बाद शुरू हुई जांच अब गोरखपुर जंक्शन तक पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किलो गांजा और 46 किलो डोडा पोस्ता बरामद किया है। पुलिस को शक है कि यह एक बड़े और संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। जानिए कैसे खुला मामला 24 फरवरी को अंबाला स्टेशन पर जीआरपी ने एक महिला को चार पैकेट गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांजा गोरखपुर से लेकर अंबाला आती थी। इसी जानकारी के आधार पर अंबाला जीआरपी की टीम जांच के लिए गोरखपुर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 23 फरवरी की शाम गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। उसी दौरान चार बड़े बैग ट्रेन के स्लीपर कोच में रखवाए गए थे। ये बैग दो कुलियों से रखवाए गए थे। फुटेज में एक व्यक्ति सादे कपड़ों में दिखाई दिया, जिसके हाथ में डंडा था। वह खुद को जीआरपी का सिपाही बता रहा था और उसी के कहने पर बैग ट्रेन में रखे गए। स्टाल से भेजी जा रही थी खेप कुलियों से पूछताछ में सामने आया कि प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित एक स्टाल से ये बैग उठाए गए थे। जब पुलिस उस स्टाल पर पहुंची तो वहां से तीन किलो गांजा और 46 किलो डोडा चूरा पोस्ता बरामद हुआ। इस मामले में शाहपुर के बिछिया हनुमान मंदिर के पास रहने वाले स्टाल संचालक के बेटे हर्ष राज को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ‘टिक्का’ नाम का तस्कर जांच के घेरे में जांच में एक और बड़ा नाम सामने आया है — ‘टिक्का’, जो नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वही सादे कपड़ों में खुद को जीआरपी का सिपाही बताकर बैग ट्रेन में चढ़वाने वाला व्यक्ति हो सकता है। पुलिस को शक है कि वह लंबे समय से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्कर है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। ऐसे काम करता था नेटवर्क जांच में सामने आया है कि गोरखपुर जंक्शन को ट्रांजिट प्वाइंट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। तस्करी का तरीका कुछ इस प्रकार था; -सीमा पार से गांजा लाया जाता था। -स्थानीय संपर्कों की मदद से उसे गोरखपुर जंक्शन तक पहुंचाया जाता था। -प्लेटफार्म के स्टाल से पैकेट उठवाकर कुलियों के जरिए ट्रेन में चढ़ाया जाता था। -ट्रेन के माध्यम से हरियाणा और पंजाब तक खेप पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि स्टाल केवल सामान रखने का स्थान था या वहां पैकेजिंग और वितरण का काम भी होता था। जांच जारी मामले में कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और पैसों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क कई स्तरों पर फैला हो सकता है और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। अंबाला में पकड़ी गई महिला और गोरखपुर से गिरफ्तार युवक इस पूरी चेन की केवल एक कड़ी माने जा रहे हैं। अब जांच एजेंसियां नेपाल कनेक्शन से लेकर हरियाणा-पंजाब तक फैले इस नेटवर्क की पूरी सच्चाई सामने लाने में जुटी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में गोली मारकर युवक की हत्या:एक महीने पहले खरीदी थी जमीन, कब्जा लेने के दौरान हुआ विवाद
    Next Article
    DCP ट्रैफिक के PRO पर लगे उत्पीड़न के आरोप:गाजियाबाद में महिला कांस्टेबल की शिकायत- छुट्‌टी के लिए मुझे परेशान किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment