Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलंकार की पार्टी राम 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी चुनाव:बोले- 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने शंकराचार्य पर लगाए"अनर्गल आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बरेली में होली मिलन समारोह में पहुंचे जहां ब्राह्मण समाज के लोगो ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अग्निहोत्री ने बताया कि पार्टी के पंजीकरण के लिए कागजी कार्यवाही चल रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्टी पूरे देश में चुनाव लड़ने के लिए तैयार होगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और 50 से 60 प्रतिशत कोर वोटर उनके साथ हैं। इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने शंकराचार्य पर "अनर्गल आरोप" लगाए अग्निहोत्री ने मौजूदा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने लखनऊ में जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए "काले कानूनों" का जिक्र किया, जिन्हें वे "भारतीय सनातनी समाज" के खिलाफ मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश के सवर्ण समाज और सनातनी वर्ग के लिए अपनी हिस्सेदारी और भागीदारी स्थापित करेगी। वही अग्निहोत्री ने शंकराचार्य पर लगाए गए आरोपों का भी जिक्र करते हुए बताया कि 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने शंकराचार्य पर "अनर्गल आरोप" लगाए थे। इस मामले में कोर्ट ने शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का "अच्छा निर्णय" दिया है,अब इस मामले में जल्द "दूध का दूध पानी का पानी" हो जाएगा और आरोप लगाने वाला व्यक्ति अब "गिड़गिड़ा रहा है और रो रहा है"। उन्होंने केंद्र सरकार को "गैर सनातनी सरकार" बताते हुए भविष्यवाणी की कि 2026 तक "गैर सनातनी ताकतों का ध्वस्तीकरण" हो जाएगा। उनकी पार्टी अपनी स्थिति और वोट बैंक के आधार पर हर तरह के गठबंधन के लिए भी तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,सिर पर गहरे घाव:हालत गंभीर, बचाव करने आए सपा नेता को पीटने का प्रयास; आरोपियों की तलाश जारी
    Next Article
    भदोही में युवक को पीटकर मार डाला:होली पर झगड़े के बाद अकेला पाकर दो युवकों ने किया हमला, दोनों गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment