Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में युवक को पीटकर मार डाला:होली पर झगड़े के बाद अकेला पाकर दो युवकों ने किया हमला, दोनों गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही पुलिस ने होली के दिन हुई एक युवक की हत्या का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान विशाल उर्फ सोनू सरोज के रूप में हुई है, जिसका शव सियरहा गांव में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस के अनुसार, 5 मार्च 2026 को सुरेंद्र प्रताप सरोज निवासी सियरहा ने भदोही थाने में लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च 2026 को होली के दिन उनका बेटा विशाल उर्फ सोनू सरोज अपने दोस्त विनय सरोज के साथ मोढ़ बाजार में शराब लेने गया था। तहरीर के मुताबिक, रात 9 से 10 बजे के बीच विशाल का झगड़ा मोढ़ निवासी भोनू और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर से हो गया। झगड़े के दौरान विनय डरकर मौके से भाग गया। विशाल को अकेला पाकर भोनू और सोनू ने कथित तौर पर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मारपीट से हुई मृत्यु के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर भदोही थाने में मुकदमा अपराध संख्या 93/26, धारा 105 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, भदोही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 5 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सुरियावां-भदोही रोड पर मकनपुर तिराहे से दोनों अभियुक्तों भोनू हलवाई (35 वर्ष) और सोनू हलवाई (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना का सफल अनावरण किया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलंकार की पार्टी राम 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी चुनाव:बोले- 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने शंकराचार्य पर लगाए"अनर्गल आरोप
    Next Article
    लखनऊ रेल मंडल ने 4 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला:बेटिकट यात्रा कर रहे 57 हजार लोगों से पेनाल्टी वसूली, अभियान जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment