Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिला आयोग की जनसुनवाई:जमीन विवाद, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा समेत 18 शिकायतें दर्ज

    22 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने सोमवार को अयोध्या में महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई की। सर्किट हाउस में आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं और आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। आयोग की सदस्य ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जमीन विवाद और घरेलू हिंसा के मामले ज्यादा जनसुनवाई के बाद रितु शाही ने बताया कि आज कुल 18 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें जमीन से जुड़े विवाद, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से संबंधित मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पारिवारिक विवाद भी सामने आए हैं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराना है। सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी जनसुनवाई के दौरान महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। रितु शाही ने बताया कि विशेष रूप से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा जागरूकता अभियान उन्होंने बताया कि महिला आयोग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही महिलाओं को उनकी सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि समाज में महिलाओं की स्थिति और मजबूत हो सके। महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस रितु शाही ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार काम कर रही है। महिला आयोग भी इसी दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती नैमिषारण्य मंदिर पहुंचकर किया दर्शन पूजन:ललिता देवी और चक्रतीर्थ में पूजा की, सूर्यास्त के बाद रखा मौन
    Next Article
    गंगा मेला से पहले पुलिस का रियलिटी चेक:हटिया से सरसैया घाट तक व्यवस्थाएं जांचीं, पुलिस कमिश्नर ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment