Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त:होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की 9.17 लाख की कार्रवाई

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में होली पर्व से पहले मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 9.17 लाख रुपये मूल्य की मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर एक सचल दल का गठन किया गया है। इस दल ने 19 से 28 फरवरी तक विशेष कार्ययोजना के तहत निर्माण इकाइयों, पैकर, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाइयों और संबंधित मंडियों में सघन निरीक्षण किया। यह अभियान होली तक जारी रहेगा। सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। निमास ट्रेडर्स सोल्यूशन प्रा. लि., सोहावल केडा सराय से 'अवसर' वनस्पति घी का नमूना लिया गया और 462 किलोग्राम घी, जिसकी कीमत लगभग 1.23 लाख रुपये है, जब्त किया गया। इसी कार्रवाई के दौरान डुवल लायन मटर दाल का नमूना लेकर 100 किलोग्राम दाल (56 हजार रुपये) जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, सर सोना कड़वा ब्रांड वेजिटेबल ऑयल के 1148 किलोग्राम (1.88 लाख रुपये) को भी कब्जे में लिया गया। दीपू ट्रेडर्स से क्रांति मस्टर्ड ऑयल के 200 टिन (3000 लीटर) जब्त किए गए। जनरल इंजीनियरिंग सेवई सेंटर रूदौली से सेवई और महालक्ष्मी अग्रवाल ट्रेडर्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के 100 टिन (1500 लीटर) भी जब्त किए गए। मेसर्स श्री विनायक फूड्स से नमकीन के दो नमूने संकलित किए गए। एक ही दिन में कुल 8 नमूने लिए गए और 9,17,600 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया। अब तक कुल 23 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा चुका है। इसके साथ ही, 80 किलोग्राम पनीर और खोया, जिसकी कीमत 41,400 रुपये थी, को नष्ट कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सघन प्रवर्तन अभियान होली तक जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमो भारत के स्टेशनों पर 8000 से ज्यादा वाहन पार्किंग:मेरठ में ऐप के द्वारा मिल रही ट्रेन की जानकारी- स्टेशन पर बने ड्रॉप ऑफ जोन
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 1,724 परीक्षार्थी अनुपस्थित:श्रावस्ती में कड़ी निगरानी में परीक्षा जारी, सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment