Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमो भारत के स्टेशनों पर 8000 से ज्यादा वाहन पार्किंग:मेरठ में ऐप के द्वारा मिल रही ट्रेन की जानकारी- स्टेशन पर बने ड्रॉप ऑफ जोन

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ से दिल्ली के लिए चली देश की पहली नमो भारत NCRTC ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर 8,000 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की है। कॉरिडोर का उद्देश्य केवल तेज रफ्तार यात्रा ही नहीं, बल्कि निर्बाध और आरामदायक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना भी है। गाजियाबाद स्टेशन पर सबसे बड़ी पार्किंग कॉरिडोर के स्टेशनों में गाजियाबाद स्टेशन पर चारपहिया वाहनों के लिए सबसे बड़ी पार्किंग बनाई गई है। यहां 370 कारें और 632 दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं। यह स्टेशन दिल्ली-मेरठ रोड पर स्थित है और पास में शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन भी मौजूद है। इसके साथ ही साहिबाबाद स्टेशन पर 76 कारें और 223 दुपहिया, जबकि गुलधर स्टेशन पर 191 कारें और 848 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। दिल्ली में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी दिल्ली के सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर 266 कारें और 837 दुपहिया वाहनों की पार्किंग है। यह स्टेशन मल्टी-मोडल हब के रूप में विकसित किया गया है, जहां वीर हकीकत राय आईएसबीटी, मेट्रो स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पास में स्थित हैं। वहीं आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर भी करीब 50 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। मेरठ में भी बेहतर व्यवस्था मेरठ साउथ स्टेशन पर 289 कारें और 854 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। मोदीपुरम स्टेशन पर 135 से अधिक कारें और 1,200 से ज्यादा दुपहिया वाहनों की क्षमता है। शताब्दी नगर स्टेशन पर भी करीब 120 कारें और 350 से अधिक दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। इसके साथ ही देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो 12 स्टेशनों के बीच संचालित हो रही है। परतापुर, रिठानी, ब्रह्मपुरी, एमईएस कॉलोनी और डौरली स्टेशनों पर 60 से 160 दुपहिया वाहनों तक की पार्किंग सुविधा उपलब्ध है। जानिए क्या है पार्किंग दरें उत्तर प्रदेश के स्टेशनों पर: 10 मिनट से 6 घंटे : साइकिल ₹5 दुपहिया ₹10, कार/SUV ₹30 6 से 12 घंटे: साइकिल ₹5 दुपहिया ₹25, कार/SUV ₹60 12 से 16 घंटे: साइकिल ₹10 दुपहिया ₹30 कार/SUV ₹80 दिल्ली के स्टेशनों पर: 10 मिनट से 6 घंटे: साइकिल ₹5 दुपहिया ₹20 कार/SUV ₹50 16 घंटे से परिचालन समय तक: दुपहिया ₹50 कार/SUV ₹100 ऐप से मिलेगी रियल टाइम जानकारी यात्री नमो भारत कनेक्ट ऐप के जरिए रियल टाइम पार्किंग उपलब्धता, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, स्टेशन नेविगेशन, लास्ट माइल कनेक्टिविटी और ‘खोया-पाया’ जैसी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एनसीआरटीसी ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए ई-रिक्शा, ऑटो, फीडर बस, कैब और किराये पर साइकिल/दुपहिया जैसे विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं। प्रत्येक स्टेशन पर ड्रॉप-ऑफ जोन बनाए गए हैं, जिससे मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या कम हो और यात्रियों को एंट्री-एग्जिट में सुविधा मिले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद:बरेली में युवाओं का प्रदर्शन, रिलीज रोकने की मांग
    Next Article
    अयोध्या में मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त:होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की 9.17 लाख की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment