Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में मना स्वतंत्रता दिवस:भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष और कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देशभक्ति का माहौल नजर आया। सरकारी और निजी कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेजों, मंदिरों और सामाजिक संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। कलेक्ट्रेट में डीएम शशांक तिवारी ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तिरंगा फहराया। कमिश्नरी में मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी कार्यालय में सोमेन वर्मा ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति गानों पर किया परफॉर्म जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद किया। लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में भी तिरंगा फहराया गया। भाजपा कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व सांसद लल्लू सिंह और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों और अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में तैनात सहायक रेडियो अधिकारी सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव को दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से निरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक यातायात दिलीप कुमार दुबे और मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र यादव को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। आरक्षी राहुल यादव को स्मार्ट सेल का सिल्वर प्रशंसा चिह्न मिलेगा। यूपी-112 के कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र यूपी-112 में बेहतर कार्य और बेहतर प्रतिक्रिया समय के लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या में बेहतर काम करने वाले 33 सफाई कर्मचारियों और स्वीपरों को भी सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट से लेकर मंदिरों और स्कूलों तक देशभक्ति का माहौल रहा। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरीश द्विवेदी बोले- राजस्थान में निकाय चुनाव जीतेंगे:भाजपा बनाएगी 'ट्रिपल इंजन' सरकार, राम मंदिर चंदा चोरी के दोषी पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति में डूबा शाहजहांपुर:वित्तमंत्री-डीएम ने किया ध्वजारोहण, युवाओं ने निकाली बाइक रैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment