Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में मूसलाधार बारिश:कई कॉलोनियों में जलभराव, सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, अगले 24 घंटे बारिश का अनुमान

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में मंगलवार सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने बादल छाए रहने और लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। हालांकि, लगातार बारिश के चलते शहर की कई निचली कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन की नजर निचले इलाकों के साथ सरयू नदी के जलस्तर पर बनी हुई है। सोमवार को 15.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड कुमारगंज मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अयोध्या में 15.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 81 और न्यूनतम 72 प्रतिशत रही। हवा की गति 1.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चली। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बारिश के बीच सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर चिंता का कारण बना हुआ है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आगामी दिनों में सरयू के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इससे नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन और संबंधित विभाग नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यदि बारिश का दौर आगे भी तेज रहा तो सरयू का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन जलभराव और सरयू के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अगले 24 घंटे में बारिश की स्थिति और नदी के जलस्तर पर सभी की नजर बनी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में चीनी का पर्याप्त स्टॉक:जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कमी की अफवाहों को नकारा
    Next Article
    संत नगर में डेयरियों से फैलती गंदगी और जलभराव:सड़कों पर गोबर; पूर्व क्रिकेटर की डेयरी से 15 भैंसें शिफ्ट, परेशानियां बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment