Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में नो पार्किंग पर सख्त कार्रवाई:134 वाहनों का चालान, 67,000 हजार शमन शुल्क वसूला

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारु बनाए रखने के लिए अयोध्या यातायात पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में रामपथ पर विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के कुशल नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर, निरीक्षक यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, टीएसआई इंटरसेप्टर टीम, यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पहले पीए सिस्टम के माध्यम से नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने की घोषणा की। चेतावनी के बावजूद वाहन न हटाने पर कुल 18 चार पहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटवाया गया। मौके पर कुल 134 वाहनों का नो पार्किंग में चालान किया गया तथा 67,000 हजार का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। रोडवेज बस स्टेशन के सामने रामपथ पर लाउड हेलर से अनाउंसमेंट के बाद भी वाहन न हटाने पर परिवहन निगम की 14 बसों का ई-चालान भी किया गया। यातायात पुलिस द्वारा आमजन को पीए सिस्टम के माध्यम से जागरूक करते हुए अपील की गई कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही रामपथ के दुकानदारों को भी यातायात नियमों के अनुपालन में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि अयोध्या पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई नागरिक ने डिलीवरी बॉय को पीटा:सोसाइटी निवासियों ने विरोध किया, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    आगरा में उद्यमियों का होली मिलन समारोह:'ब्रज की होली' थीम बेस्ड कार्यक्रम में उद्योग एकता और सहयोग पर दिया गया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment