Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई नागरिक ने डिलीवरी बॉय को पीटा:सोसाइटी निवासियों ने विरोध किया, पुलिस ने जांच शुरू की

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी में एक नाइजीरियाई नागरिक द्वारा डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। सोसाइटी के निवासियों ने इस पर विरोध प्रदर्शन किया और बिसरख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, देर शाम सोसाइटी के फ्लैट में रहने वाले नाइजीरियाई युवक इस्माइल मंजूर ने ऑनलाइन सामान मंगवाया था। डिलीवरी बॉय द्वारा भुगतान मांगे जाने पर वह भड़क गया और कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे अन्य निवासियों से भी उसने दुर्व्यवहार किया, जिससे सोसाइटी में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित निवासियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित किरायेदार को तत्काल सोसाइटी से बाहर करने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि यह युवक पिछले एक वर्ष से सोसाइटी में रह रहा है और कई बार अभद्रता व झगड़े की घटनाओं में शामिल रहा है। फ्लैट मालिक ने मेंटेनेंस टीम को बिना सूचना दिए उसे किराए पर रखा था। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआत में उसे कैंसर रोगी बताकर फ्लैट दिया गया था, लेकिन बाद में वह परिवार सहित रहने लगा। वह सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम धूम्रपान करता है और सोसाइटी के नियमों की अनदेखी करता है। निवासियों द्वारा विरोध जताने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसके साथ मौजूद अन्य विदेशी युवक उसे समझाते दिख रहे हैं। बिसरख कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि विदेशी युवक करीब एक माह पहले मेडिकल वीजा पर भारत आया है और उसने एक डॉक्टर का फ्लैट किराए पर लिया है। भुगतान को लेकर उसका डिलीवरी बॉय से विवाद हुआ था। पुलिस ने फ्लैट मालिक से बातचीत कर किरायेदार से घर खाली कराने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने के कारण भी निवासी उससे खफा थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेड़ की छांव में बैठी महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा:कानपुर में विधायक के बेटे के आर्शीवाद समारोह में आई थी कार, रेलवे मैदान में हुआ हादसा
    Next Article
    अयोध्या में नो पार्किंग पर सख्त कार्रवाई:134 वाहनों का चालान, 67,000 हजार शमन शुल्क वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment