Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में नकली किन्नर बन सोने की चेन ठगी:पिंकी किन्नर बोली- ठगों से सवाधान, ऐसे लोगों को घर में घुसने न दें

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में शादी समारोहों के दौरान नेग लेने के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लोग किन्नर का वेश धारण कर यजमानों के घर जाकर उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। अयोध्या शहर के शक्ति नगर कॉलोनी में शादी समारोह के दौरान गए नकली किन्नरो का वेश में डरा धमकाकर उनसे 21 हजार रुपए और सोने का चेन लूट ली। इस घटना से आहत होकर किन्नर समाज की मुखिया पिंकी मिश्रा ने मीडिया के सामने रोते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की। पिंकी मिश्रा ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा किन्नर बनकर की जा रही इस लूट से पूरा किन्नर समाज बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा, "जिस तरह से कुछ लोग किन्नर का वेश धरकर यजमानों को परेशान कर रहे हैं और उनसे लूट कर रहे हैं, उससे मेरे यजमान बहुत दुखी हैं। हम लोग उन्हीं का दिया खाते हैं, वही हमारे पालनहार हैं। अगर उन्हीं को सताया जाएगा तो इससे हमारा किन्नर समाज बदनाम होगा, जिससे हम बहुत दुखी हैं।"उन्होंने अयोध्या के निवासियों से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति किन्नरो के वेश में शादी समारोह में पहुंचकर नेग मांगता है, तो उससे पीले रंग का पहचान कार्ड जरूर मांगें। उसमें समाज के लोगों का मोबाइल नंबर भी लिखा है जिससे आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं।यह कार्ड असली किन्नर समाज के सदस्यों की पहचान के लिए जारी किया गया है। कार्ड में साफ लिखा है कि नटिन चोर हिजड़ों से सावधान रहे। कार्ड में जिसकी फोटो हो उसी को बधाई दे।पिंकी मिश्रा ने कहा कि अब हर घर में यह कार्ड बांटने का काम शुरू किया जाएगा।इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है, ताकि धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और किन्नर समाज की छवि खराब न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी और रक्षा मंत्री का चित्रकूट दौरा:11 मई को डिफेंस कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला, प्रशासन कर रहा तैयारी
    Next Article
    कासगंज में आंधी-बारिश में दो मासूम समेत 3 की मौत:मकानों के लेंटर और दीवारें गिरीं, खंभा गिरने से विद्यूत आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment